करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। ऐसे में आप भी अपने लिए मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही होंगी। आज हम आपको हाथों की उंगलियों के लिए फटाफट लगने वाले मेहंदी के सिंपल डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं। इसे आप खुद से भी अपने हाथों के उंगलियों पर लगा सकती हैं। आजकल वर्किंग वुमन पूरे हाथ में मेहंदी ना लगाकर केवल अपने हाथों की उंगलियों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। चलिए देखते हैं कुछ खास डिजाइन।
भारी उंगली टिप डिजाइन
अगर आप चाहे तो एक हाथ में आप खुद से भी इस डिजाइन की मेहंदी को लगा सकती है। इसे लगाना काफी आसान है। अगर आप सिंपल सोबर सा मेहंदी लगाने की चाह रखती है तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। इसे लगाने में केवल 5 मिनट का समय लगेगा। अगर आप बाजार से लगाती है तो इसके लिए आपको केवल 100 रुपये देने होगे।
अट्रैक्टिव रिंग पैटर्न
अट्रैक्टिव रिंग पैटर्न इस तरीके का डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा चल रहा है। ऐसे में आप चाहे तो इस करवा चौथ आप इस मेहंदी को भी अपने हाथों की उंगलियों पर लगा सकती है। अगर आप अपनी उंगलियों को मेहंदी से भरना नहीं चाहती हैं तो यह डिजाइन आप अपने हाथों की उंगलियों पर लगा सकती है। यह आपको क्लासी लुक देगा और इसे भी लगाने में केवल 10 मिनट का समय लगता है।
इसे भी पढ़ें :Easy Mehndi Designs: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
इंट्रीकेट पैटर्न
अगर आपको ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद है तो आपको इंट्रीकेट पैटर्न का डिजाइन अपने हाथों की उंगलियों पर लगाना चाहिए। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते है। फेस्टिवल के लिए यह काफी सही डिसीजन हो सकता है। आप बड़े डॉट्स, जाल के साथ इस महंदी पारंपरिक तौर से अपने हाथों पर बनवा सकती है। अगर आपकी शादी नई- नई हुई है यह आपका पहला करवा चौथ है तो आपको इंट्रीकेट पैटर्न का हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Mehndi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
इसके अलावा आप फ्लोरल वाइन्स, रोज, अरेबिक लेस के मेहंदी डिजाइन भी आप अपने लिए चुन सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों