Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

Mehndi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत  

Mehndi Tips: मेहंदी के बिना हर महिला का श्रृंगार अधूरा होता है। हर कोई चाहता है कि उसकी मेहंदी गहरी रचे। इसके लिए आप इन तरीकों को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2023-08-25, 11:13 IST
Darken mehndi tips

Dark Mehndi: त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर किसी का मन करता है कि वो अपने हाथों में मेहंदी लगवाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना मेहंदी के शादी और त्योहार फीके से लगते हैं। इसके लिए महिलाएं अलग-अलग तरीके के मेहंदी डिजाइन को सर्च करती हैं और उन्हें हाथों में लगाती हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है। अगर आपके हाथों की मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है तो इसके लए आप इन घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं इससे मेहंदी गहरी नजर आएगी।

मेहंदी के सूखने के बाद लगाएं सरसों का तेल (Tips For Dark Mehndi) 

Dark mehndi

अगर आप मेहंदी लगवाने की शौकिन हैं लेकिन इस चीज को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं कि इसका रंग गहरा नहीं होता है तो ऐसे में आपको मेहंदी सूखने के बाद सरसों के तेल को हाथों में लगाएं। ये नुस्खा बेहद आसान और फायदेमंद है। आपके घर में रखा कच्चा सरसों का तेल आपको हाथों में लगाना है और पानी में हाथ नहीं डालने हैं। इससे आपकी मेहंदी का रंग सुबह तक गहरा हो जाएगा। आप चाहे तो पैर पर लगी मेहंदी पर भी इसे लगा सकती हैं। 

टिप्स: सरसों के तेल को लगाने के बाद किसी भी चीज को हाथों में अप्लाई न करें।

मेहंदी पर लगाए चीनी-नींबू का पानी (How To Make Lemon Sugar Syrup)

Sugar lemon syrup for dark mehndi

मेहंदी को डार्क करने के लिए हम कई तरह के तरीकों को ट्राई करते हैं लेकिन सबसे आसान तरीका है चीनी-नींबू का पानी। आप हाथों में इसे भी लगा सकती हैं इससे भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में चीनी लेनी है इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे घोलना है। फिर इसमें 1/2 नींबू डालना है। 
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लेना है।
  • कॉटन की मदद से इसे अपने हाथों पर लगाना है और रातभर लगे रहने देना है।
  • इससे आपकी मेहंदी (मेहंदी डिजाइन) हाथों पर टिकी रहेगी साथ ही गहरी भी रचेगी।

इसे भी पढ़ें: रक्षा बंधन के लिए बेहद खास हैं बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मेहंदी के गहरे रंग के लिए इन बातों का रखें ध्यान (Hacks To Darker Mehndi)

  • मेहंदी लगाने के बाद हाथों को कुछ समय तक साबुन और पानी से साफ न करें, वरना रंग उड़ जाएगा।
  • मेहंदी लगाने के बाद वैक्सिंग न करें इससे भी रंग फीका (केरी मेहंदी डिजाइन) पड़ जाता है।
  • मेहंदी को जल्दी सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें। वरना आपकी मेहंदी पिघल सकती है साथ ही खराब भी हो सकती है।

 इसे भी पढ़ें: हरियाली तीज के मौके पर छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।