त्योहारों पर स्किन के हिसाब से ऐसा होना चाहिए स्किन केयर रूटीन

त्योहारों पर दिखें सबसे खूबसूरत, ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट शहनाज हुसैन के ये टिप्स आएंगे खूब काम। 
Updated:- 2022-09-08, 11:19 IST
festival beauty care tips

जल्द ही फेस्टिवल सीजन आने वाला है, इसलिए कुछ हफ्ते पहले से ही त्वचा की विशेष देखभाल करना शुरू कर देना एक अच्छा विचार है। दरअसल, मौसम बदलने के साथ ही त्वचा भी प्रभावित होती है और त्योहारों के मौसम में प्रदूषण भी बढ़ जाता है। ऐसे में त्वचा पर जमा होने वाली अशुद्धियों से छुटकारा पाने के लिए त्वचा की सफाई बहुत महत्वपूर्ण होती है।

इसलिए आज हम आपको त्वचा के प्रकार के अनुसार स्किन केयर के कुछ आसान घरेलू तरीके बताएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- शहनाज हुसैन से जानें ड्राई स्किन से लेकर मुहांसे के निशान हटाने तक के लिए किस तरह करें बेसन का इस्तेमाल

festival skin care tips by shahnaz husain tips

नॉर्मल स्किन के लिए स्किन केयर

ड्राई स्किन के लिए होम क्लींजर: आधा कप दूध लें और उसमें तिल के तेल की पांच बूंदें मिलाएं। इसे एक बोतल में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। फिर इसे रूई की मदद से त्वचा पर लगाएं बचे हुए मिश्रण को फ्रिज में रख दें।

मॉइस्चराइजर: थोड़े से दूध में शहद मिलाकर रोजाना लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

रूखी त्वचा वालों के लिए स्किन केयर

सामग्री

  • 3 चम्मच आटे का चोकर
  • 1 छोटा चम्‍मच पिसे हुए बादाम
  • 1 छोटा चम्‍मच शुद्ध बादाम का तेल
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्‍मच दही

विधि

इन सभी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में एक या दो बार चेहरे पर इस फेस पैक लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें।

इसे जरूर पढ़ें- शहनाज हुसैन से जानें आयुर्वेदिक चीजों से कैसे करें त्वचा की देखभाल

shahnaz husain skin care

ऑयली त्वचा के लिए स्किन केयर

ऑयली त्वचा वालों के लिए क्लींजर: पके पपीते के गूदे में नींबू का रस (नींबू का इस्‍तेमाल) और गुलाब जल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

ऑयली त्वचा के लिए स्किन टोनर: गुलाब जल और खीरे के रस को बराबर मात्रा में लेकर त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें।

ऑयली त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर: 100 मिलीलीटर गुलाब जल में एक चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर आप आराम से मॉइस्‍चराइजर की तरह यूज कर सकती हैं।

ऑयली त्वचा के लिए स्किन केयर

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच दलिया
  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच दही

विधि

ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी को चेहरे पर लगाकर धीरे से स्क्रब करें और चेहरे को साफ कर लें।

festival skin care tips

मुंहासे वाली त्वचा के लिए स्किन केयर

सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्‍मच चंदन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस

विधि

ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। सप्ताह में दो या तीन बार चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। सूखने पर चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपको बहुत फायदे मिलेंगे।

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है।)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।