फॉल्स आईलैश का इस्तेमाल करते समय ना करें ये मिसटेक्स

आई मेकअप आपके लुक में एक गेम चेंजर की तरह साबित हो सकता है। अक्सर आई मेकअप के दौरान हम आईशैडो के शेड से लेकर लाइनर के स्टाइल तक हर छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान देती हैं। इन्हीं में से एक है आई लैशेज को हैवी लुक देना। जब आईलैशेज घनी नजर आती हैं तो इससे आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। अमूमन आईलैशेज को हैवी दिखाने के लिए हम मस्कारा लेकर आई लैश एक्सटेंशन जैसे उपाय अपनाते हैं। लेकिन इन दिनों फॉल्स आईलैश के इस्तेमाल का चलन भी काफी बढ़ गया है।
ये फॉल्स आईलैश कुछ ही सेकंड में आपकी पलकों को अधिक खूबसूरत दिखाती हैं। लेकिन कई बार इन्हें लगाने के बाद ये लैशेज अलग से नजर आती हैं और इससे हमारा आई मेकअप भी अजीब लगने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फॉल्स आईलैशेज लगाते समय हम कई छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फॉल्स आईलैश लगाने से जुड़ी ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं-
गलत फॉल्स आईलैश का चयन करना
इन दिनों मार्केट में डैमी या सिंगल लैशेज भी आसानी से मिलती हैं। इन्हें लगाना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन ये आपकी पलकों को नेचुरल लुक देती हैं। इसलिए, हमेशा इस बात पर ध्यान दें कि आपकी आंखों पर किस तरह की लैशेज अच्छी लगेंगी।
कटिंग ना करना
यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार डैमी या सिंगल लैशेज ही खरीदें। हैवी लैशेज को भी पलकों पर लगाया जा सकता है। लेकिन इस तरह की लैशेज की पहले अपनी पलकों के अनुसार कटिंग करना बेहद जरूरी होता है। कई बार हम इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण जब इसे पलकों पर लगाया जाता है तो यह अच्छी तरह सेट नहीं होती है। इस तरह फॉल्स आईलैश अलग से नजर आती हैं और आपका पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। (आईलैश एक्सटेंसन क्या है)
इसे भी पढ़ें:नकली आईलैशेज को इन हैक्स की मदद से करें क्लीन
गलत तरह से लगाना
इसके अलावा आप एक बार जब फॉल्स आईलैश लगा लें तो ऊपरी वॉटरलाइन के साथ एक पतले लाइनर को लगाएं। इससे आपको लैश ग्लू को छिपाने में मदद मिलेगी और आपका लुक अधिक रियल महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें:अगर पहली बार खरीद रही हैं नकली आईलैशेज, तो इस टिप्स को जरूर करें फॉलो
उंगलियों का इस्तेमाल करना
कुछ लड़कियां फॉल्स आईलैश को लगाने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन एक बिगनर के रूप में उंगलियों का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको फॉल्स आईलैश को सही तरह से सेट करने में समस्या हो सकती हैं और फिर उसे बार-बार सेट करना काफी झंझटभरा काम हो सकता है।
जब आप फॉल्स लैशेज को लगाएं तो पहले उन्हें धीरे से मोड़ना चाहिए ताकि वे आपकी आंखों पर अच्छी तरह से सेट हो सकें। अब आप ट्वीजर का इस्तेमाल करें और फॉल्स आईलैश को प्लेस करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।