Pigmentation On Face: झाइयों को कम करने के लिए यह सीरम आएगा काम, जानें बनाने का तरीका

Skin Problems Treatment: समय रहते त्वचा का ख्याल रखने से स्किन प्रॉब्लम कम होती है। स्किन प्रॉब्लम की बात करें तो आजकल हम झाइयों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। हालांकि इसके लिए हम बाहरी ट्रीटमेंट की भी सहायता लेते हैं, लेकिन यह ट्रीटमेंट त्वचा को खूबसूरत बनाने की जगह डैमेज भी कर सकते हैं।
चेहरे की देखभाल करने और झाइयों को कम करने के लिए आप घर पर मौजूद चीजों की सहायता लेकर फेस सीरम बना सकती हैं। इस पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी से बात की। तो चलिए जानते हैं कि झाइयों को कम करने वाले फेस सीरम को बनाने का तरीका और इसके त्वचा को फायदे।
झाइयों को कम करने के लिए फेस सीरम बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (How To Get Rid Of Pigmentation On Face)
- विटामिन-ई की कैप्सूल
- बादाम रोगन तेल
बादाम रोगन तेल को चेहरे पर लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Badam Rogan Oil On Face)
- बादाम में मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है जो स्किन में नेचुरली मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद विटामिन-ई और विटामिन-ए स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।
- त्वचा के डार्क स्पॉट्स को कम करने में भी बेहद लाभदायक होता है।
चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल को लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Vitamin-E Capsule On Face)
- विटामिन-ई स्किन सेल्स को जीवनदान देने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
- स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए विटामिन-ई का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Walnut On Face: हेल्दी स्किन पाने के लिए करें अखरोट का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
झाइयों को कम करने के लिए फेस सीरम बनाने का तरीका (How To Make Face Serum To Reduce Pigmentation)
- फेस सीरम बनाने के लिए एक बाउल में करीब 3 से 4 चम्मच बादाम रोगन तेल को डालें।
- इसमें अब एक विटामिन-ई की कैप्सूल को काटकर डालें।
- इन दोनों को मिक्स करके ड्रॉपर वाली बोतल में डाल लें।
- चेहरे को ठंडक पहुंचाना चाहती हैं तो इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- लोजिये आपका फेस सीरम तैयार है।
- इसका इस्तेमाल आप स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
- लगातार इस फेस सीरम का इस्तेमाल करने से त्वचा में मौजूद झाइयों कम हो सकती है।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको झाइयों को कम करने के लिए घर पर फेस सीरम बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।