Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Homemade Vitamin C Serum: नाइट स्किन केयर के लिए घर पर तैयार करें विटामिन सी सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रोजाना नाइट स्किन केयर करती हैं, तो अब आप रोजाना रात में सोने से पहले यह खास होममेड विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। आईए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका क्या है। 
Updated:- 2025-10-24, 14:24 IST
image

अगर आप भी रोजाना रात में स्किन केयर करती हैं और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप रोजाना रात में सोने से पहले कर सकती हैं। इस खास सीरम को अगर आप आजमाती हैं, तो इससे आपको बाजार के महंगे सीरम की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर पर रहकर कम पैसों में विटामिन सी सीरम तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर रहकर विटामिन सी सीरम कैसे बना सकते हैं।

होममेड विटामिन सी सीरम

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी घर पर रहकर एक खास विटामिन सी सीरम तैयार करना चाहती हैं, तो आप कम पैसे में इस खास सीरम को तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इस सीरम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

Untitled design (50)

विटामिन सी सीरम तैयार करने के लिए सामग्री -

विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका -

आप घर पर रहकर एक खास सीरम तैयार कर सकती हैं। इस सीरम को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में विटामिन सी पाउडर निकालना है। आप चाहे तो विटामिन सी की गोलियों को पीसकर इसका पाउडर बना सकती हैं।

इसके बाद थोड़ा गुलाब जल, ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल मिक्स कर इन सभी को अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें कुछ बूंद विटामिन ई कैप्सूल की डालकर इस सीरम को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अब आपका सीरम बनकर तैयार है। इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इस सीरम को आप 15 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

Untitled design (51)

आप चाहे तो इसे रोजाना रात में चेहरे पर लगा सकती हैं या एक हफ्ते में इसका तीन से चार बार भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

जब भी आप इस सीरम को चेहरे पर लगाएं, तो पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। चेहरे को सूखने दें, फिर इस सीरम को लगा लें।

आप फेस के साथ-साथ इस सीरम को गर्दन पर भी लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।