Walnut On Face: हेल्दी स्किन पाने के लिए करें अखरोट का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

Skin Care Tips: त्वचा को खूबसूरत और जवां रखने के लिए रोजाना समय-समय पर स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा त्वचा को हेल्दी रखने के लिए भी आपको एक्स्ट्रा केयर करने की आवश्कता होती है और इसके लिए हम अक्सर पार्लर जाकर कई तरीके के स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं।
बता दें कि इन ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने की जगह अब आप घर पर पड़े ड्राई फ्रूट्स जैसे कि अखरोट की मदद से चेहरे की देखभाल कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी का कहना है कि चेहरे पर अखरोट को लगाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल से लेकर चेहरे को अखरोट से मिलने वाले फायदे।
हेल्दी स्किन पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (How To Make Your Skin Healthy)
- अखरोट
- चावल का आटा
- विटामिन-ई कैप्सूल
चेहरे पर अखरोट लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Walnut On Face)
- अखरोट त्वचा में कसाव लाने और एजिंग साइंस को कम करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायता करता है।
चावल के आटे को चेहरे पर लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Rice Flour On Face)
- चावल का आटा चेहरे पर मौजूद झाइयों को कम करने में मदद करता है।
- एजिंग साइंस को कम करने से लेकर जवां त्वचा पाने में बेहद लाभदायक होता है।
विटामिन-ई की कैप्सूल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (Benefits Of Applying vitamin-E On Face)
- यह त्वचा की अंदर मौजूद लेयर तक जाकर नमी पहुंचाने का काम करता है।
- साथ ही दाग-धब्बों के निशानों को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
हेल्दी स्किन पाने के लिए क्या करें? (Steps To Follow To Get Healthy Skin)
- हेल्दी स्किन पाने के लिए एक बाउल में सबसे पहले 3 से 4 अखरोट को पीस लें।
- पीसने के लिए आप मिक्सर की मदद ले सकती हैं।
- इसमें आप करीब 2 चम्मच चावल के आटे और एक विटामिन-ई की कैप्सूल को काटकर डालें।
- इन सभी चीजों को पीस कर ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- करीब 15 से 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद कॉटन से चेहरे को साफ कर पानी से धो लें।
- हफ्ते में आप 2 बार तक इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करते रहने से त्वचा हेल्दी नजर आने लगेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे की त्वचा पर अखरोट लगाने का तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।