एक रात में त्वचा को सॉफ्ट बनाता है घर में बना ये फेस पैक

कई बार आप पार्लर नहीं जा पाती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी सुंदरता से समझौता करने की जरूरत है। आमतौर पर कहा जाता है कि बाहरी सुंदरता एक उपहार है, आंतरिक सुंदरता एक उपलब्धि है। लेकिन अच्छा दिखने से आपके चेहरे का ग्लो आपको आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करता है और आपको और भी खूबसूरत बनाता है। लेकिन ऐसे कई कारण हैं, जैसे सनबर्न, मेलेनिन जमावट और हार्मोनल बदलाव आदि, जिनके चलते त्वचा डल दिखाई देने लगती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आज आपके लिए एक जबरदस्त फेस पैक लेकर आए हैं, जिसको सिर्फ एक बार लगाने से ही आपको त्वचा में फर्क महसूस होगा। त्वचा को सॉफ्ट बनाने वाला ये होम-मेड फेस पैक घर में बनाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से जानें।
सामग्री
- ग्रीन टी बैग्स- 2
- दही- 2 बड़े चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी
विधि
- एक बाउल लेकर उसमें ग्रीन टी बैग्स को खाली कर लें।
- फिर इसमें दही और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर ब्रश की मदद से अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर फेस पैक को ड्राई होने दें।
- हल्का ड्राई होने के बाद अपने गीले हाथों की मदद से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- फिर पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- एक बार लगाने के बाद ही आपको अपनी स्किन सॉफ्ट महसूस होगी।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।
- हमेशा मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन से त्वचा को सील करें।
- हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए परिणाम भी अलग-अलग ही महसूस होंगे।
इसे जरूर पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ऐसे बनाएं फ्रूट फेस पैक
घर पर बने फेस पैक के फायदे
ग्रीन टी के त्वचा के लिए फायदे
- एंटी-एजिंग साइन्स से लड़ती है।
- एक्ने का इलाज करती है।
- त्वचा को मॉइश्चराइज करती है।
- ग्रीन टी मुंहासों और ओपन पोर्स के इलाज के लिए शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है।
- चेहरे पर ग्लो आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
दही के त्वचा के लिए फायदे
- दही में लैक्टिक एसिड, एक अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है।
- यह सौम्य एक्सफोलिएशन त्वचा में नेचुरल ग्लो लाता है।
- दही ब्रेकआउट को रोकने में मदद करता है।
- यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मददगार होता है।
हल्दी के त्वचा के लिए फायदे
- एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी मुंहासों और सनबर्न के लिए अच्छी होती है।
- यह एक लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करती है और रंगत को निखारती है।
- यह त्वचा को हाइड्रेट करती है और पोषण भी देती है।
- हल्दी ऑयली स्किन के लिए बेस्ट उपाय है।
- इससे डेड सेल्स खत्म होते हैं और त्वचा पर निखार आता है।
इसे जरूर पढ़ें:शहद और दूध के इस फेस पैक से बढ़ाएं चेहरे का निखार
ऑफिस में थका देने वाले दिन के बाद, जब आपको किसी पार्टी के लिए जाना होता है, तो आपको अपनी त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए तुरंत किसी उपाय की जरूरत होती है। रंगत को निखारने के लिए आपको पावर डोज की आवश्यकता है और उस आखिरी घंटे में घर का बना यह फेस पैक आपके काम आ सकता है। आप भी इसे लगाकर त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकती हैं। हालांकि, यह पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। त्वचा की देखभाल से जुड़े और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com and Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।