Monsoon Season में चिपचिपा नजर नहीं आएगा चेहरा, ट्राई करें ये Face Mask

मानसून सीजन में चिपचिपी स्किन से हर कोई परेशान नजर आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे पर घर पर बने फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा।
image

मानसून सीजन में जहां हमारे दिल को सुकून मिलता है। वहीं यह त्वचा के लिए कई समस्याएं भी साथ लाता है। सबसे आम परेशानी है चिपचिपी और ऑयली स्किन। नमी और पसीने की वजह से चेहरे पर हमेशा तेल नजर आता है, जिससे न सिर्फ त्वचा गंदी दिखती है बल्कि पिंपल्स और ब्रेकआउट्स भी सबसे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में जरूरत है कुछ ऐसे नेचुरल फेस मास्क की जो स्किन को ऑयल फ्री रखें, ग्लो भी दें और पोर्स को साफ भी करें।

खीरे और टमाटर का फेस मास्क

खीरा त्वचा के लिए अच्छा होता है। वहीं टमाटर आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल साथ में करने से आपक स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप घर पर इसका फेस माक्स को बनाएं, ताकि स्किन हेल्दी रहे।

Cucumber (2)

खीरे और टमाटर के फेस मास्क को बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको खीरे को कद्दूकस करना है।
  • फिर इसमें टमाटर को घीसकर मिक्स करना है।
  • अब दोनों चीजों में शहद को मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं।
  • फिर इसे 10 मिनट लगने दें।
  • इसके बाद चेहरे को पानी से साफ करें।
  • इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
  • इसे लगाने से फेस की डीटैन प्रॉब्लम कम होती है। ऑयल बैलेंस भी कंट्रोल होता है। पसीने और चिपचिपेपन से राहत मिलती है।

ग्रीन टी और शहद का फेस मास्क

आप चेहरे के चिपचिपेपन को कम करने के लिए ग्रीन टी और शहद का फेस मास्क लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रॉ ऑयल भी कम हो जाएगा। साथ ही, चेहरे पर अलग से ग्लो नजर आएगा।

Green tea toner (2)

इसे भी पढ़ें: 2 होममेड फेस मास्क जो चेहरे की इन समस्याओं को कर सकते हैं कम, जानें कैसे करें इस्तेमाल

ग्रीन टी और शहद फेस मास्क का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक बाउल में पानी लेकर ग्रीन टी बैग को डालकर अच्छे से उबालना है।
  • फिर इसे छानकर स्टोर करना है।
  • अब इसमें शहद को मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाना है।
  • आप चाहें तो फेस शीट को डीप करके भी इसे लगा सकती हैं।
  • इसके बाद आपको इसे हटाकर चेहरे की मसाज करनी है।
  • फिर चेहरे को पानी से साफ करना है।
  • ग्रीन टी स्किन को डिटॉक्स करती है और शहद नमी बनाए रखते हुए स्किन को चमकदार बनाता है। यह मास्क डल स्किन के लिए बेस्ट है।

इन फेस मास्क को लगाकर आप अपने चेहरे का ग्लो दोगुना कर सकते हैं। इससे चेहरे पर अलग से निखार नजर आएगा। साथ ही, आपका चेहरा साफ-सुथरा नजर आएगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP