डिफ्रेंट लुक्स के लिए मेकअप आर्टिस्ट देबाश्री से लें टिप्स

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न ड्र्रेस सभी पर मेकअप करने अधिकतर लड़कियों को पसंद होता है। कई लड़कियां लाइट मेकअप पसंद करती हैं तो कई डार्क, लेकिन अपने लुक को डिफ्रेंट बनाने के लिए मेकअप जरूर करती हैं। अगर आने वाले दिनों में आप भी अपने ट्रेडिशनल या पार्टी लुक में आंखों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो मेकअप आर्टिस्ट देबाश्री भट्टाचार्या के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। देबाश्री आए दिन नए-नए ड्रेमैटिक और स्मोकी आई लुक्स अपने फैंस से शेयर करती हैं, तो चलिए जानते हैं इनकी टिप्स।
ट्रेडिशनल के साथ ब्लू लाइनर

कई लड़कियों को ट्रेडिशनल लुक में ब्राउन स्मोकी आई लुक पसंद होती हैं, लेकिन क्या हर बार यह अच्छा लगता है? इस बार अगर आप अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कोई नया लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो देबाश्री के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। ब्लू विंग आई लाइनर और बोल्ड आई ब्रो लुक्स के साथ ऑरेंज लिपस्टिक बेहद सुंदर दिखती है। अगर आप व्हाइट ब्लैक या रेड ड्रेस पहनने वाली हैं, तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: डीप स्किन टोन पर आईशैडो लगेगा बेहद ब्यूटीफुल, अगर लगाएंगी कुछ इस तरह
डार्क ब्राउन स्मोकी आई लुक

ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ ब्राउन स्मोकी आई लुक बेहद सुंदर लगता है। देबाश्री ने डार्क ब्राउन आईशौडो के साथ रेड लिपस्टिक कैरी की है। अगर आप इस लुक को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो आगे की ओर लाइट और पीछे डार्क ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं। ब्लैक आई लाइनर, ब्राउन काजल और रेड लिपस्टिक के साथ आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो पिंक ब्लश और बोल्ड आई ब्रो भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जानें क्या ख़ास है इस पाकिस्तानी दुल्हन के ब्राइडल लुक में, कैसे मचाया सोशल मीडिया में तहलका
ट्रीकलर आईशैडो लुक

देबाश्री भट्टाचार्या ने तीन कलर की आईशैडो अप्लाई की है, जो बेहद डिफ्रेंट लग रही है। अगर आप इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो आगे की ओर मिंट ग्रीन, फिर येलो और आखिर में डार्क पिंक आईशेडो लगा सकती हैं। इस लुक को हाइलाइट करने के लिए डार्क लिपस्टिक लगाने से बचें और आखों के नीचे ब्राउन काजल लगाएं। इसके अलावा बोल्ड आईब्रो और मस्कारा लगाकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
पार्टी आई लुक

देबाश्री ने इस लुक में मिंट ग्रीन कलर की आईशैडो के साथ ब्लैक आईशैडो को ब्लैंड किया है। अगर आप ऐसा लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो मिंट ग्रीन आईशैडो को आगे की ओर लगाएं और पीछे ब्लैक लगाएं। इसके बाद आप सिल्वर ग्लिटर और ब्लैक काजल अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह के लुक कॉकटेल पार्टी और गेट टू गेदर में बेहद अच्छे लगते हैं। ब्लैक, रेड, ब्राउन या ग्रीन ड्रेस के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं।
पिंक आई लाइनर लुक

अगर आप व्हाइट, पीच या लाइट कलर की ड्रेस पहनने वाली हैं, तो देबाश्री के इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। आंखों पर आगे की ओर पीच लाइनर लगाएं और पीछे पिंक कलर का विंग बना लें। अब मस्कारे की मदद पलकों को हाइलाइट करके लुक पूरा करें। अगर आप चाहें, तो कोई भी लाइट कलर की लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं, जैसे- पिंक, पीच, लाइट ब्राउन आदि। अपनी आई ब्रो को बोल्ड कर सकती हैं और पिंक ब्लश लगाकर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।
यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।