महिलाओं के फैशन आउटफिट्स में व्हाइट कलर के गाउन या ड्रेसेस हमेशा शामिल होते हैं। क्योंकि व्हाइट कलर की ड्रेसेस से महिलाओं को ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एक क्लासी लुक भी मिलता है। लेकिन अगर आप व्हाइट ड्रेस के साथ कुछ डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप उसके साथ स्टाइलिश आई मेकअप कर सकती हैं। हालांकि, आई मेकअप ड्रेस के हिसाब से करना बहुत जरूरी है। इसलिए महिलाएं आंखों को अलग-अलग तरह से डिजाइन करना या आई मेकअप करना पसंद करती हैं।
कई महिलाएं कलरफुल आई मेकअप करती हैं, वह अपनी ड्रेस के हिसाब से आई मेकअप का कलर चुनती हैं। वहीं, कई महिलाएं ब्लैक कलर के साथ डिफरेंट शेड लगाना पसंद करती हैं। लेकिन बहुत- सी महिलाएं व्हाइट ड्रेस तो सिलेक्ट कर लेती हैं लेकिन उन्हें अपनी ड्रेस के हिसाब से आई मेकअप समझ नहीं आते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्टाइलिश आई मेकअप के आइडियाज, जिन्हें आप व्हाइट ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं..
स्मोकी आई मेकअप
अगर आप व्हाइट कलर का कोई गाउन पहन रही हैं, तो आप नए ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए स्मोकीआई मेकअप कर सकती हैं। इन दिनों स्मोकी आई मेकअप काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड दीवाज भी गॉर्जियस लुक के लिए ज्यादातर स्मोकी आई मेकअप ही फॉलो कर रही हैं। आप व्हाइट ड्रेस के साथ कोई भी शेड की जैसे ब्लू, ब्लैक आदि स्मोकी आई ट्राई कर सकती हैं।
कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप
कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप भी व्हाइट ड्रेसेस के साथ काफी अच्छा लगता है। अगर आप अपनी आंखों को कलरफुल लुक देना चाहती हैं, तो आपके लिए कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप अपनी आंखों को ब्यूटीफुल बनाने के लिए दो या तीन कलर शेड्स को चुन सकती हैं।
इनमें से एक आई लिड के ऊपर तो आप दूसरा कलर लोअर लैशलाइन पर लगा सकती हैं। वहीं, तीसरे कलर से आप क्रीज के ऊपर अप्लाई करके आई मेकअप को इंटरेस्टिंग लुक दे सकती हैं। आप व्हाइट ड्रेस के साथ कुछ बेहतरीन कॉम्बिनेशन जैसे कॉपर व रॉयल ब्लू, पर्पल व पीच, ग्रीन व पर्पल आदि को चुन सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-सावधानी से करें आई मेकअप और अपनी आंखों को इंफेक्शन से बचाएं
ग्लिटर आई मेकअप
ग्लिटर आई मेकअप आंखों को हाइलाइट करने के साथ-साथ एक खूबसूरत लुक देने का काम करता है। अगर आप व्हाइट गाउन या कोई भी व्हाइट ड्रेस नाइट पार्टी में पहन रही हैं, तो ग्लिटर आई मेकअप आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, आप ग्लिटर मेकअप को अपनी आंखों से लेकर फेस के अलग-अलग हिस्सों पर बेहद ही ब्यूटीफुल तरीके से कैरी कर सकती हैं।
लेकिन अगर आप व्हाइट ड्रेस के साथ बेहद यूनिक लुक चाहती हैं, तो आप ग्लिटर मेकअपअप्लाई कर सकती हैं। आपको बाजार से कई तरह के ग्लिटर शेड आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं।
आईशैडो आई मेकअप
आईशैडो को लगाने के बाद फेस का लुक बदल जाता है। महिलाएं आईशैडो को अलग-अलग तरह से लगाना पसंद करती हैं। कई महिलाएं आईशैडो को अपनी ड्रेस के कलर के हिसाब से चुनती हैं, तो कई लड़कियां न्यूट्रल कलर के आईशैडोलगाना पसंद करती हैं। अगर आप व्हाइट ड्रेस के साथ सिंपल लुक चाहती हैं, तो आप आईशैडो के साथ लाइनर लगा सकती हैं। ये आई मेकअप आपको स्टाइलिश लुक के साथ एक क्लासी लुक भी देगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड
आप व्हाइट ड्रेस के साथ इन स्टाइलिश आई मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लग रहा है? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit0- (@Instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों