गरबा के बाद उलझे बालों को सुलझाने का आसान तरीका, बिना टूटे बाल बनेंगे एकदम मुलायम और शाइनी

गरबा नाइट्स में डांस करने के बाद अधिकतर महिलाओं को बालों से जुडी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरबा करने के बाद बाल बहुत ज्यादा उलझे और रूखे हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस परेशानी से बचने के लिए उपाय।
Updated:- 2026-10-15, 16:45 IST
image

नवरात्रि के दिनों में डांडिया और गरबा करने का अलग ही मजा है। ट्रेडिशनल कपड़ों में सज-धज कर महिलाएं बड़े बड़े पंडालों में गरबा करने के लिए जाती हैं। रात भर गरबा करने के बाद बालों को संभालना किसी परेशानी से कम नहीं होता है। पसीना, धूल-मिट्टी, हेयर स्प्रे और लगातार डांस करने की वजह से बाल आपस में बुरी तरह उलझ जाते हैं और उनमें गांठें पड़ने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो जल्दबाजी में कंघी करने के बजाय कुछ उपाय आजमा सकती हैं।

गरबा करने के बाद उलझे बालों को सुलझाने के आसान स्टेप्स

गरबा नाइट्स के बाद अपने उलझे और फ्रिजी बालों को ठीक करने के लिए आप कुछ आसान और सही तरीकों को अपनाकर बिना दर्द के बालों को फिर से रेशमी, मुलायम और चमकदार बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन असरदार घरेलू और आसान तरीकों के बारे में।

1 - 2026-10-15T163910.492

उंगलियों की मदद से बालों को सुलझाएं

अगर आपके बाल गरबा करने के बाद बहुत ज्यादा उलझ गए हैं, तो बालों में सीधे कंघी या ब्रश का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय आप अपने हाथों की उंगलियों को बालों के बीच में फेरते हुए बड़ी गांठों और उलझनों को धीरे-धीरे अलग करें। ऐसा करने से बालों पर दबाव कम पड़ता है और बाल टूटते नहीं हैं।

सीरम या हल्के तेल का इस्तेमाल

बालों को बिना किसी नुक्सान के सुलझाना चाहती हैं, तो हथेलियों पर थोड़ा सा आर्गन ऑयल, सीरम या बादाम का तेल लगाएं, इसके बाद बालों की लंबाई और सिरों पर हथेलियों की मदद से तेल लगाएं। ऐसा करने से बाल चिकने हो जाएंगे और गांठें भी आसानी से खुल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Hair Mask with Egg: घर पर तैयार करें सस्ता और असरदार होममेड प्रोटीन हेयर मास्क, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

चौड़े दांतों वाली कंघी का करें इस्तेमाल

बालों को सुलझाने के लिए कुछ महिलाएं बारीक दांत वाली कंघी का इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन इससे बाल टूटने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप हमेशा चौड़े दांतों वाली लकड़ी की कंघी का ही इस्तेमाल करें। इसकी मदद से बालों के सिरों से कंघी करना शुरू करें और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ आएं, कभी भी जड़ से नीचे की ओर कंघी न खींचें।

हल्के हाथों से पार्टीशन करें

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा घने और लंबे हैं, तो उन्हें एक साथ सुलझाने के बजाय आप बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से को हाथ से पकड़कर सुलझाएं और फिर दूसरे हिस्से को सुलझाएं। ऐसा करने से दर्द भी नहीं होगा और बाल बिना किसी परेशानी के सुलझ जाएंगे।

2 - 2026-10-15T163912.731

बालों को मुलायम और शाइनी बनाने के लिए ऐसे करें देखभाल

बालों को सुलझाने के बाद इनकी केयर करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए कुछ खास बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • गरबा के पसीने और धूल को साफ करने के लिए अगले दिन किसी अच्छे माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से बालों को धो लें।
  • बालों की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए घर पर दही और शहद का हेयर मास्क लगा सकती हैं।
  • गरबा करने से पहले बालों को अच्छी तरह बांध लें या परफेक्ट बन बना लें।

यह भी पढ़ें- प्री-मॉनसून की नमी से बाल हो रहे हैं फ्रिजी? घर पर बनाएं ये 2 असरदार DIY हेयर मास्क

निष्कर्ष: डांडिया और गरबा नाइट्स के बाद अगर आपके बाल भी आपस में बहुत ज्यादा उलझ जाते हैं, तो महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय आप घर पर कम खर्च में कुछ असरदार उपाय आजमाकर अपने बालों को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं। अब आप इस फेस्टिव सीजन बेफिक्र होकर गरबा खेल सकती हैं और अपने बालों की सही देखभाल से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 

(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC/PINTEREST/SIYA)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।