Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

बालों में लाना चाहती हैं केराटिन ट्रीटमेंट जैसी चमक? ट्राई करें बेसन का यह होममेड हेयर मास्क

अगर आप बालों में महंगे ट्रीटमेंट कराते हुए परेशान हो गई हैं और नेचुरल तरीके से बालों को शाइनी बनाना चाहती हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं बेसन से तैयार ऐसे हेयर मास्क के बारे में। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल केराटिन ट्रीटमेंट जैसे खूबसूरत नजर आएंगे और इसका बालों पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
Updated:- 2026-06-08, 12:13 IST
image

आजकल लोग बालों को शाइनी बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। खासतौर पर महिलाएं बालों में शाइन लाने और उन्हें हेल्दी बनाने के लिए कभी केराटिन तो कभी बोटॉक्स करवाती हैं। ये सभी ट्रीटमेंट्स काफी महंगे होते हैं और इनसे बाल कुछ दिनों के लिए तो अच्छे हो जाते हैं, लेकिन बाल डैमेज भी होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ चीजों से बना हेयर मास्क ट्राई करेंगी तो बालों को नेचुरल चमक मिलने के साथ बालों की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ सकती है। बेसन से बने ये हेयर मास्क आपके बालों को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं। बेसन का इस्तेमाल सदियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। यह न केवल आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि बालों को भी शाइनी बनाने में मदद करता है। आइए जानें होममेड बेसन हेयर मास्क बनाने की विधि और इनके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।

बेसन और दही का हेयर मास्क

hair mask for shini hair

बेसन और दही से बना हेयर मास्क आपके बालों को काफी हद तक शाइनी बनाने में मदद करता है। दही गर्मी के मौसम में ठंडक प्रदान करता है और स्कैल्प की खुजली या डैंड्रफ से भी राहत दिलाता है।

आवश्यक सामग्री

  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • ऑलिव ऑयल- 2 छोटे चम्मच
  • दही- 3 बड़े चम्मच
  • विटामिन E कैप्सूल-2

यह भी पढ़ें- DIY Banana Hair Mask: बार-बार कलर करने से बाल हो गए हैं ज्यादा ड्राई? Shiny Hair के लिए केले से बना ये होममेड हेयर मास्क करें ट्राई

हेयर मास्क बनाने की विधि

  • बेसन और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें में 2 बड़े चम्मच बेसन डालें।
  • बेसन में अब 2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। फिर 2 विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल इस मिश्रण में मिला दें।
  • तैयार पेस्ट में 3 चम्मच दही डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक इसका एक स्मूथ और बिना गांठ वाला पेस्ट तैयार न हो जाए।
  • हेयर मास्क बालों में इस्तेमाल के लिए तैयार है।

हेयर मास्क लगाने का तरीका

how to apply hair mask

  • इस हेयर मास्क को बालों में लगाने से पहले बालों को किसी अच्छे शैंपू से धोकर सुखा लें।
  • हेयर मास्क को बालों में अच्छी तरह से लगाएं और बालों को शॉवर कैप से ढक लें।
  • कम से कम आधे घंटे के लिए बालों में मास्क लगाए रखें।
  • आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और शैंपू का इस्तेमाल न करें।
  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल आप महीने में कम-से-कम दो बार करें।

यह भी पढ़ें- Cucumber Hair Mask: गर्मी में आपकी स्कैल्प को ठंडक पहुंचाएगा खीरे से बना यह हेयर मास्क, जरूर करें ट्राई

बेसन हेयर मास्क के फायदे

बेसन से बने इस हेयर मास्क में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है वो सभी प्राकृतिक हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। ये हेयर मास्क बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करता है। दही प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है और ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम आता है। विटामिन E जो डैमेज हेयर को रिपेयर करने में मदद कर सकता है और बेसन बालों की कई समस्याएं दूर करने में मदद करता है।

अगर आप भी बालों को ज्यादा शाइनी बनाना चाहती हैं तो यहां बताए बेसन के हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इस मास्क में सभी चीजें प्राकृतिक हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnipik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।