Homemade Protein Hair Mask with Egg: घर पर तैयार करें सस्ता और असरदार होममेड प्रोटीन हेयर मास्क, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

स्कैल्प पर जमा होने वाला पसीना, खुजली और बालों का झड़ना जैसी समस्या पैदा करता है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी बदलते मौसम की वजह से बालों के झड़ने की समस्याओं का सामना कर रही हैं और आपके बाल बहुत पतले हो चुके हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे प्रोटीन हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर बालों पर लगाकर अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से उनकी राय।
बालों को खूबसूरत बनाने के लिए हेयर मास्क
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं मौसम बदलने की वजह से त्वचा संबंधित समस्याओं के अलावा बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करती हैं।

बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल
अगर आपके भी बाल लगातार झड़ रहे हैं और आप अपने बालों को मजबूत और लंबा बनाना चाहती हैं, तो आप पार्लर में फिजूल खर्च करने के बजाय घर पर रहकर एक आसान उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं अंडे से बना एक खास प्रोटीन हेयर मास्क की। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- अंडे
- दही
- आंवला का रस
- रीठा पाउडर
यह भी पढ़ें- Rice Water Hair Mask: गर्मी के कारण झड़ रहे हैं बाल? चावल के पानी से ऐसे बनाएं घर पर खास हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा रीठा पाउडर लें।
- अब इसमें थोड़ा दही और आंवला रस मिक्सकर दें।
- दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें अंडे के पीले हिस्से को इसमें मिक्सकर दें।
- सभी सामग्री को तब तक फेंटें, जब तक यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाएं।
- जब यह पेस्ट बन जाएं, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखे ध्यान
अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। आप इसे एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप बालों पर कम से कम 50 से 60 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकती हैं। अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- बालों में लाना चाहती हैं केराटिन ट्रीटमेंट जैसी चमक? ट्राई करें बेसन का यह होममेड हेयर मास्क
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।