प्री-मॉनसून की नमी से बाल हो रहे हैं फ्रिजी? घर पर बनाएं ये 2 असरदार DIY हेयर मास्क

प्री मॉनसून सीजन में बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में हम कई सारे ट्रीटमेंट लेते हैं। साथ ही अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी महंगी होती है, लेकिन आप चाहें तो घर पर बनाए गए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर मास्क लगाने का तरीका भी आसान है। साथ ही इसके फायदे भी कई सारे होते हैं। आइए बताते हैं आप किस तरह के हेयर मास्क को आप अप्लाई कर सकती हैं और बालों को हेल्दी रख सकती हैं।
एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर मास्क
एलोवेरा जेल बालों में नमी को लॉक करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, वहीं नारियल तेल का इस्तेमाल पोषण के लिए किया जाता है। आप इस फेस मास्क को अप्लाई कर सकती हैं।

- इसके लिए आपको सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को लेना है।
- इसमें गुनगुना करके नारियल तेल को मिक्स करना है।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद बालों में अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद बालों को शैंपू लगाकर साफ करें।
- यह मास्क बालों की फ्रिजनेस को तुरंत कम करेगा और बालों में प्राकृतिक चमक लाएगा।
दही और मेथी दाना हेयर मास्क
बरसात के दिनों में बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प को साफ रखता है, और मेथी दाना बालों को मजबूती देता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

- इसके लिए 2 चम्मच मेथी दाना रातभर भिगोकर रखना है।
- अगली सुबह आप इसे मिक्सी में पीस लें।
- इस पेस्ट में आप दही को मिक्स करें।
- इसके बाद इसे बालों में अप्लाई करें।
- इसे 20 से 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें।
- फिर आपको शैंपू से बालों को साफ करना है।
- ये स्कैल्प को डैंड्रफ से भी बचाएगा, जो अक्सर मानसून में बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- हर दूसरे दिन चिपचिपे हो जाते हैं बाल? नीम और मेथी दाने का यह देसी नुस्खा आएगा आपके काम
मानसून में बालों की एक्स्ट्रा केयर के लिए टिप्स
- गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं, इसलिए कंघी का ही इस्तेमाल न करें।
- बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने या सामान्य पानी का प्रयोग करें।
इन आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस प्री-मानसून सीजन में भी अपने बालों को बाउंसी और शाइनी बनाए रख सकती हैं। साथ ही अन्य समस्याओं से भी बचा सकती है।
यह भी पढ़ें- पसीने की वजह से हो रही हैं स्कैल्प पर खुजली, तो मेथी दाना से बना हेयर मास्क करें ट्राई
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।