Summer Hair Mask: समर सीजन में स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? आजमा सकती हैं ये एक हेयर मास्क

Summer Hair Mask: अगर आप भी इस साल गर्मी में अपनी स्किन के साथ-साथ बालों का भी ख्याल रखने के लिए कई उपाय तलाशती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास होममेड हेयर मास्क तैयार कर बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही गर्मी में बालों को घना और खूबसूरत भी बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-27, 09:20 IST
image

गर्मी के मौसम में बालों को खूबसूरत बनाने के लिए और खासकर नौतपा के दौरान होने वाली भीषण गर्मी में स्कैल्प पर होने वाले पसीने से बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए महिलाएं कई उपाय आजमाती हैं। अगर आप भी अपने बालों को गर्मी के मौसम में लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने की वजह आप घर पर रहकर स्कैल्प को ठंडा करने के लिए और बालों को मजबूत बनाने के लिए एक खास होममेड हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस हेयर मास्क के बारे में।

घर पर बनाएं खास हेयर मास्क

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं तेज धूप और गर्मी में होने वाले बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं।

1 - 2026-05-26T171449.644

अश्वगंधा पाउडर से बनाएं खास हेयर मास्क

वह झड़ते बालों की वजह से बेहद परेशान रहती हैं और इससे बचने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर अश्वगंधा पाउडर से एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस हेयर मास्क के बारे में। अश्वगंधा हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Mask: महंगे ट्रीटमेंट के बजाय मजबूत बालों के लिए आजमाएं घर पर बना ये मैजिकल हेयर मास्क, सस्ते में होगा काम

हेयर मास्क बनाने का तरीका -

  • इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें।
  • अब इस पाउडर में 1 चम्मच आंवला का तेल और 1 चम्मच जैतून का तेल मिक्स कर दें।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें 3-4 चम्मच ताजा दही डालें।
  • अब इस मिश्रण को तब तक फेंटें, जब तक कि यह बिल्कुल क्रीमी और स्मूथ पेस्ट न बन जाए। 

    2 - 2026-05-26T171445.124


  • इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और बिच की मांग में इस पेस्ट को अच्छी तरह लगा लें।
  • इस मास्क को सबसे पहले अपनी उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं।
  • अब बालों पर लगते हुए पेस्ट को निचे की तरफ लाए।
  • इस पेस्ट को आप अपने बालों में 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • इसे लगाने के बाद आप आप अपने बालों को माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक पहुंचाएगा ये होममेड मेथी दाना हेयर मास्क, बहुत आसान है बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।