गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक पहुंचाएगा ये होममेड मेथी दाना हेयर मास्क, बहुत आसान है बनाने का तरीका

अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे महंगे ट्रीटमेंट के साथ साथ कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबे, घने और मजबूत बाल पाना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप मेथी दाना और चावल के पानी का इस्तेमाल कर एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस हेयर मास्क के बारे में।
बालों के लिए खास होममेड हेयर मास्क
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं बदलते मौसम की वजह से हेयर फॉल का सामना करती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में हेयर फॉल के कारण हो रही दिक्कत का सामना कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए एक खास होममेड हेयर मास्क बेस्ट हो सकता है, जिसे आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर बना सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- मेथी दाना पाउडर
- दही
- चावल का पानी
- एलोवेरा जेल
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- इस खास हेयर मास्क को बनाने का तरीका आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप रात में सोने से पहले एक कटोरी में चावल को पानी में भिगोकर रख दें।
- दूसरे दिन आप चावल अलग कर इस पानी को छान लें।
- अब आप एक कटोरी लें और उसमें थोड़ा मेथी दाना पाउडर निकाल लें।
- मेथी दाना पाउडर में आप थोड़ा चावल का पानी मिलाएं।
- इसमें दही के साथ थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्सकर लें।
- अब आपका खास हेयर मास्क बनकर तैयार है।
- इसे आप एक हफ्ते में दो बार अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल आप एक हफ्ते में एक या दो बार कर सकती हैं। आप इस मास्क से न सिर्फ अपने बालों को लंबा, बना, मजबूत बना सकती हैं, बल्कि यह आपके बालों को काला करने में भी मदद करेगा। इस हेयर मास्क का अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें उसके बाद इसका उपयोग करें। अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर की राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
- गर्मयों में बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेस्ट हेयर मास्क कौन सा है?
- मेथी दाने से बना हेयर मास्क बेस्ट हो सकता है.
- बालों को लंबा बनाने का खास तरीका क्या है ?
- बालों को लंबा बनाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं.
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।