Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

Homemade Hair Serum: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये खास आंवला सीरम, जानें बनाने का आसान तरीका

Homemade Hair Serum: अगर आप भी सर्दी के मौसम में डेंड्रफ की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास होममेड हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-23, 00:01 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत, लंबा और घना बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं।  कुछ महिलाएं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। अगर आप भी डैंड्रफ या बालों के झड़ने की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे होममेड हेयर सीरम के बारे में बताएंगे, जो आपके बालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

बालों के लिए आंवला सीरम

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में बालों की केयर करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो सर्दी के मौसम में घर पर रहकर खास होममेड हेयर सिरम तैयार कर सकती हैं। इस सीरम को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

INS  - 2025-12-22T203038.058

आंवला हेयर सीरम बनाने के लिए सामग्री -

आंवला हेयर सीरम बनाने का तरीका

  • इस होममेड सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा आंवला जूस लें।   
  • अब इसमें थोड़ा नीम का तेल या नीम का पानी मिक्स कर दें।
  • इन दोनों मिश्रण को मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिला दें।
  • अब इसमें नारियल का तेल और थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल मिला दे।

    INS  - 2025-12-23T000036.818

  • इन सभी सामग्री को आप अच्छी तरह मिक्स कर लें।   
  • अब इसे एक स्प्रे बोतल या किसी एयर टाइट बोतल में भरकर रख दें।
  • आपका हेयर सिरम बनकर तैयार है आप इसे अपने बालों में लगा सकती हैं।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • आप इस हेयर सीरम का हर एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Growth Serum: हेयर सीरम से बढ़ेगी बालों की लंबाई और चमक, जानें बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।