Homemade Hair Mask: महंगे ट्रीटमेंट के बजाय मजबूत बालों के लिए आजमाएं घर पर बना ये मैजिकल हेयर मास्क, सस्ते में होगा काम

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अगर आप भी झड़ते बालों की वजह से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे असरदार उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर रहकर आजमा सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
शिकाकाई हेयर मास्क
गर्मी के मौसम में अगर आपके बाल भी झड़ने लगे हैं और स्कैल्प पर पसीने के कारण बालों से जुडी कई परेशानी का सामना कर रही हैं, तो अब आप अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए और इन सभी परेशानी से बचने के लिए शिकाकाई पाउडर से एक खास होममेड हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। शिकाकाई बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिकाकाई पाउडर से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी।

शिकाकाई हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- शिकाकाई पाउडर
- मेथी पाउडर
- आंवला जूस
- दही
यह भी पढ़ें- Hibiscus Hair Mask: पार्लर जैसा बाउंसी कर्ल अब घर पर, गुडहल के फूल से ऐसे बनाएं हेयर मास्क
शिकाकाई हेयर मास्क बनाने का तरीका
- आप घर पर रहकर आसानी से कम खर्च में शिकाकाई हेयर मास्क बना सकती हैं।
- इसे बनने के लिए सबसे पहले शिकाकाई पाउडर के 2 बड़े चम्मच एक बर्तन में निकालें।
- इस पाउडर में मेथी पाउडर का 1 बड़ा चम्मच मिक्स कर दें।
- दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें आंवला जूस और दही मिक्स कर दें।
- इस मिश्रण को तब तक फेंटें, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाएं।
![1 - 2026-03-31T191158.331]()
- अब आपका खास हेयर मास्क बनकर तैयार है।
- आप इस को अपने बालों पर 1 घंटे तक लगाकर रखें।
- समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को धो सकती हैं।
- इससे आपको काफी असर देखने को मिलेगा।
- इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Mask at Home: गर्मियों में भी बाल बनेंगे सिल्की और खूबसूरत, बस घर पर आजमाएं ये खास 2 सस्ते हेयर मास्क
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
