Dry Hair Care Tips: बालों की ड्राईनेस से हैं परेशान, घर पर बनाएं ये असरदार Hair Mask, बाल नजर आएंगे सॉफ्ट

लंबे और सिल्की बाल हम सभी को पसंद होते हैं, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल के कारण हम बालों पर ज्यादा ध्यान दे नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से बाल रुखे और बेजान दिखाई देते हैं। साथ ही लंबाई भी लगातार कम होने लगती है। ऐसे में आप घर पर बने हेयर मास्क को अप्लाई करें। ये देसी नुस्खा मेरी सासुमां का है, जिसे मैं अक्सर ट्राई करती हूं। आप भी इसे ट्राई करके बालों को सिल्की बना सकती हैं। आइए बताते हैं घर पर आप किन चीजों को मिक्स करके बालों के लिए हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं।
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- पका हुआ केला- 1
- शहद- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल- फ्रेश 2 चम्मच
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- बालों को सिल्की बनाने के लिए आप एक पका हुआ केला लें और कटोरी में डालकर इसे मैश कर दें।
- इसमें आपको शहद को मिक्स करना है।
- फिर एलोवेरा जेल की पत्तियों से निकालकर एलोवेरा जेल को इसमें ऐड करें।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके हेयर मास्क को तैयार करें। फिर बालों में अप्लाई करें।
यह भी पढ़ें- आंवला और मेथी दाने पाउडर से बनाएं स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
हेयर मास्क को बालों में अप्लाई करने का तरीका
- इसके लिए आपको बालों को कोम्ब करना है।
- फिर पार्टिशन करके बालों में हेयर मास्क को अप्लाई करना है।
- इसे लगाने के बाद आप हेयर मसाज भी कर सकती हैं।
- इसके बाद आपको इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने देना है।
- फिर आपको शैंपू लगाकर बालों को साफ करना है।
- इसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार अप्लाई करें। आपके बाल कुछ समय बाद सिल्की नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Hibiscus Hair Mask: पार्लर जैसा बाउंसी कर्ल अब घर पर, गुडहल के फूल से ऐसे बनाएं हेयर मास्क
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पहली बार कोई चीज बालों में लगा रही हैं, तो इसे अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें।
- बालों में लगाए गए हेयर मास्क को उसी दिन बनाकर अप्लाई करें। इसे स्टोर करके न रखें।
- बालों में हेयर मास्क लगाने के बाद इसे कवर कर लें, ताकि गंदगी बालों में न चिपके।
इस तरह से आप हेयर मास्क बनाकर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही सिल्की हेयर दिखाई देंगे। आप इसे ट्राई करें, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।