herzindagi
Home Remedies to Remove Dark Circles

आंखों के कालेपन को कम करेंगे ये 3 आसान घरेलू नुस्‍खे

आंखों के आस-पास की त्‍वचा पिंगमेंटेशन की वजह से काली हो रही है तो ये घरेलू नुस्‍खे अपनाएं। 
Editorial
Updated:- 2021-09-22, 19:17 IST

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आंखों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। मगर अकसर हम आंखों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आंखों के आस-पास की त्‍वचा ढीली पड़ने लगती है या फिर त्‍वचा में पिगमेंटेशन की वजह से कालापन आ जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे डार्क सर्कल भी कहा जाता है।

कई बार आंखों के नीचे कालापन आने की वजह ज्‍यादा देर तक कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर बैठ कर काम करना, कम पानी पीना या फिर किसी तरह की बीमारी भी हो सकती है। मगर सही देखभाल की जाए तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने से बचा जा सकता है।

Almond oil and lemon juice

बादाम का तेल और नींबू का रस

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच बादाम का तेल
  • 1/2 छोटा चम्‍मच नींबू का रस

विधि

सबसे पहले 1 छोटा चम्‍मच बादाम का तेल बाउल में डालें और फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी आंखों के आस-पास की त्‍वचा पर उंगलियों को सुर्कलर मोशन में घुमाते हुए लगाएं। वैसे तो आप इस मिश्रण को ओवरनाइट भी लगा रहने दे सकती हैं। मगर आप यदि अपना चेहरा वॉश करना (चेहरा वॉश करने का सही तरीका) चाहें तो 30 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश कर सकती हैं। इस मिश्रण को आंखों पर नियमित रूप से दिन में 2 बार जरूर लगाएं।

Turmeric and mint leaves

हल्‍दी और पुदीने का तेल

सामग्री

  • चुटकीभर हल्‍दी
  • 1/2 छोटा चम्‍मच नारियल का तेल
  • 3-4 बूंदें पुदीने का तेल

विधि

सबसे पहले एक बाउल में नारियल का तेल लें। फिर इसमें पुदीने के तेल की बूंदे डालें। इसके बाद इसमे हल्‍दी मिलाएं। इस मिश्रण को आंखें बंद करके आस-पास की त्‍वचा पर लगाएं। इस मिश्रण को लगाते वक्‍त उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। 30 मिनट बाद आप आंखों को ठंडे पानी से साफ कर सकती हैं। आपको नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्‍तेमाल करना चाहिए। अगर आप रोज इस मिश्रण को आंखों के आस-पास की त्‍वचा पर नहीं लगा पाती हैं तो हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं। आपको कुछ ही समय बाद असर दिखने लगेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:डार्क सर्कल्‍स से छुटकारा पाने का जबदरस्‍त नुस्‍खा भाग्‍यश्री से जानें

Rose water and whole milk

गुलाब जल और कच्‍चा दूध

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच कच्‍चा दूध
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल

इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल्‍स से इन आसान घरेलू नुस्‍खों से छुटकारा पाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

विधि

एक बाउल लें। इसमें दूध और गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को आंखों के आस-पास लगाएं। इस मिश्रण को आप ओवरनाइट लगा रहने दें तो यह ज्‍यादा असरदर होता है। ऐसा नियमित रूप से करेंगी तो आंखों के नीचे का कालापन जल्‍द ही दूर हो जाएगा।

नोट- हम इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं कि इस विधि को अपनाने से आपको राहत मिल ही जाएगी। इसलिए आपको इस विधि को अपनाने से पहले अपने स्किन एक्‍सपर्ट से परामर्श जरूर करना चाहिए और इसे अपनाते वक्‍त पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Image Credit:freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।