6 गलतियां जो आप अपना चेहरा धोते समय कर जाती हैं

आपको लग रहा होगा की चेहरा धोने में गलतियां क्या हो सकती है, यह तो सबसे आसान काम है। क्या आपको पता है अगर आप सही तरीके से अपना चेहरा नहीं धोएंगी तो ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वैसे हमें पता भी नहीं चलता की चेहरा धोते समय अक्सर ऐसी गलतियां हो जाती है, जिससे चेहरा बेजान होता जाता है। हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे है जो आमतौर हमसे हो जाती है और साथ ही यह भी पता रहे है की चेहरा धोते हुए किन बातों का ध्यान रखें।

इसे जरूर पढ़ें: ये 'स्पेशल फेस मास्क' लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और पिंपल्स जल्द हो जाएंगे गायब
- अगर आपको मेकअप उतारना है तो इसके लिए पहले चेहरा न धोएं बल्कि सबसे पहले मेकअप को कॉटन से अच्छी तरह पोछकर निकाल लें। उसके बाद चेहरे को पानी से धोएं। मेकअप को सीधे पानी से धोने पर मेकअप के कण त्वचा के रोम-छिद्रों में चले जाते हैं जिससे वो बंद हो जाते हैं।
- चेहरा धोने के बाद उसे हल्के हाथों से तौलिये से दबाकर पोछना चाहिए। चेहरे को कभी भी रगड़कर न पोछें, इससे स्किन में झुर्रियां जल्दी आती है।
- चेहरा धोने के लिए कभी भी ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है। साथ ही बहुत ठंडे पानी का भी इस्तेमाल न करें। हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही चेहरा साफ करें।

- चेहरे को एक दिन में बहुत अधिक बार नहीं धोना चाहिए। इससे चेहरे का निखार कम होता।
- चेहरा धोने से पहले अपने हाथों को जरूर साफ करें, गंदे हाथों से चेहरा धोने पर हाथों की गंदगी चेहरे पर लग जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में इन 6 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी टैनिंग की समस्या
- चेहरे को कभी भी साबुन से न धोएं। अगर आपका फेसवॉश खत्म हो गया है तो आप चेहरा धोने के लिए बेसन का इस्तेमाल करें।
- रोज रात को सोने से पहले चेहरा जरूर साफ करें और अच्छे से साफ पानी के धोकर सोएं।
Photo courtesy- (Khoobsurati.com, Amar Ujala, Daily Hunt News, Verywell Health, Reader's Digest, Beauty By Earth)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।