पार्लर जैसा प्रोफेशनल क्लीन-अप घर पर स्टीम से ऐसे करें, मिलेगी ग्लोइंग स्किन
-1790261507131.webp)
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं घर पर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के उपाय करने के बजाय बाजार में महंगे-महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। इससे न सिर्फ जेब का खर्च बढ़ता है, बल्कि धीरे-धीरे स्किन पर कम उम्र में ही झुर्रियां आ सकती हैं। अगर आप भी थोड़ा समय निकालकर अपनी स्किन को महंगे ट्रीटमेंट के बजाय घर पर ही खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो स्टीमर का इस्तेमाल करके स्टेप-बाय-स्टेप क्लीनअप कर सकती हैं।
घर पर कैसे करें फेस क्लीनअप?
फेस क्लीनअप के लिए अक्सर महिलाएं हजारों रुपये खर्च करके पार्लर में अलग-अलग ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन नीचे बताई गई आसान टिप्स को फॉलो करके आप घर पर ही आसानी से क्लीनअप कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
स्टेप 1: क्लींजिंग
घर पर स्टेप-बाय-स्टेप चेहरे की क्लींजिंग करने के लिए सबसे पहले किसी भी माइल्ड या सल्फेट-फ्री फेस वॉश से अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद कच्चा दूध या गुलाब जल में से कोई भी एक चीज़ कॉटन में डुबोएं और इससे पूरे चेहरे तथा गर्दन की सफाई करें। इससे चेहरे पर मौजूद धूल-मिट्टी और गंदगी बाहर निकल जाएगी।

स्टेप 2: स्क्रबिंग
दूसरे स्टेप में आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी माइल्ड स्क्रब चुन लें। इसके बाद इस स्क्रब को हल्के हाथों से लगाते हुए चेहरे की मसाज करें। आप चाहें तो घर पर ही होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे आप बेसन, गेहूं का आटा और दही को मिलाकर बना सकती हैं। अच्छी तरह नाक, माथे और गालों की स्क्रबिंग करने के बाद आप तीसरा स्टेप फॉलो कर सकती हैं।
स्टेप 3: स्टीमिंग
तीसरे स्टेप में आप एक स्टीमर में पानी भरकर 4 से 5 मिनट तक चेहरे पर भाप लें। अगर आप और ज्यादा फायदा पाना चाहती हैं, तो स्टीमर में एसेंशियल ऑयल जैसे टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकती हैं। भाप लेने से बंद पोर्स खुल जाते हैं और ब्लैकहेड्स भी कम होते हैं।
यह भी पढ़ें- Festive Season Skin Care: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ऐसे बनाएं यह फेस मिस्ट
स्टेप 4: फेस पैक और टोनर
स्किन को खूबसूरत बनाने और ओपन पोर्स को टाइट करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन और एलोवेरा जेल वाले फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें, उसके बाद 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर बाद आप अपना चेहरा पानी से धो सकती हैं। चेहरा धोने के बाद अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें।

स्टेप 5: मॉइश्चराइजिंग
लास्ट स्टेप में आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी लाइटवेट मॉइश्चराइजर या जेल चुन लें और इसे उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अब आपका कम खर्च में घर पर ही पार्लर जैसा क्लीनअप पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- नाइट स्किनकेयर रूटीन में आप भी तो नहीं कर रहीं ये 5 गलतियां? छिन सकता है चेहरे का नूर
निष्कर्ष: अगर आप भी हर महीने क्लीनअप के लिए पैसे खर्च करती हैं, तो महंगे पार्लर के बजाय आप घर पर स्टीमर की मदद से ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से क्लीनअप कर सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- घर पर क्लीन-अप करते समय चेहरे पर स्टीम कितनी देर लेनी चाहिए?
- चेहरे पर स्टीम हमेशा 3 से 5 मिनट के लिए ही लेनी चाहिए। इससे ज्यादा समय तक भाप लेने से त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है और स्किन रूखी या संवेदनशील हो सकती है।
- क्या स्टीम लेने के तुरंत बाद स्क्रब करना चाहिए?
- नहीं, स्टीम लेने से पहले क्लींजिंग और स्क्रबिंग कर लेना बेहतर होता है, या फिर भाप लेने के तुरंत बाद बहुत ही हल्के हाथों से स्क्रब करें क्योंकि भाप के बाद त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और स्किन बहुत नाजुक हो जाती है।
- स्टीम लेने के बाद खुले हुए पोर्स को बंद करने के लिए क्या लगाएं?
- स्टीम के बाद पोर्स को बंद करना बेहद जरूरी है। इसके लिए चेहरे पर तुरंत ठंडा गुलाब जल लगाएं या सूती कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर 1-2 मिनट हल्के हाथों से चेहरे पर मलें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।