Glowing skin के लिए रात में इस तेल से करें चेहरे की मसाज, दाग धब्बे भी होंगे कम
-1756388677475.webp)
चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, पिंपल्स और रैशेज चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए कई प्रयास भी करती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे होममेड ऑयल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे के लिए कर सकती हैं। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस तेल के बारे में।
चेहरे की मसाज के लिए तेल स्पेशल होममेड तेल
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी पॉकेट पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास तेल तैयार कर सकती हैं।
-1756389516967.jpg)
स्मूथ और ग्लोइंग के लिए फायदेमंद है ये तेल
इस होममेड तेल से आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे की मसाज करें। दूसरे दिन सुबह अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले। इससे आपके चेहरे पर होने वाली परेशानियां कम होगी और स्किन स्मूथ और ग्लोइंग बनेगी। ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि इस खास तेल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें: रात में सोने से पहले लगा लें एलोवेरा जेल के साथ ये एक चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो
चेहरे की मसाज के लिए तेल बनाने की सामग्री -
- बादाम का तेल
- लैवेंडर ऑयल
- विटामिन ई कैप्सूल
- नारियल तेल
चेहरे की मसाज के लिए तेल बनाने का तरीका
तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का तेल और लैवंडर ऑयल दोनों मिक्स कर ले।आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल की कुछ बंदे मिक्स कर दे। इसके बाद आप इसमें थोड़ा नारियल तेल मिक्स कर सकती हैं। इन सभी तेल को अच्छी तरह मिलाकर आप एक बोतल में भरकर रख दें। अब रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर आप इस तेल की मसाज कर सकती हैं। यह तेल आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
-1756390856981.jpg)
यह भी पढ़ें: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।