Tue Sep 22, 2026 | Updated 06:28 PM IST

नाइट स्किनकेयर रूटीन में आप भी तो नहीं कर रहीं ये 5 गलतियां? छ‍िन सकता है चेहरे का नूर

मह‍िलाएं और लड़क‍ियां अपनी स्‍क‍िन का ख्‍याल जरूर रखती हैं। रात में स्‍क‍िनकेयर का असर तेज होता है, लेक‍िन अक्‍सर कुछ गलत‍ियां हो जाती हैं। हम आपको इन्‍हीं गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको अवॉइड करना चाह‍िए।
Updated:- 2026-09-22, 17:37 IST
night skincare mistakes avoid

दिनभर धूप, धूल, पसीने और मेकअप के बाद रात में स्‍क‍िन को थोड़ा आराम देना जरूरी होता है। यही वजह है कि बहुत सी महिलाएं सोने से पहले फेस वॉश, सीरम और मॉइश्चराइजर जैसे प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं, लेकिन सिर्फ स्किनकेयर करना ही काफी नहीं है। आप स्‍क‍िन केयर सही तरीके से कर रही हैं या नहीं, यह भी बहुत जरूरी है।

कई बार ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाना, बार-बार चेहरा धोना या रोजाना कोई नुस्‍खे का इस्‍तेमाल करना भी आपकी स्‍क‍िन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे चेहरा ड्राई हो सकता है और रेडनेस भी बढ़ सकती है। कई बार तो ऐसा भी होता है क‍ि चेहरे का नेचुरल ग्‍लो भी कम हो जाता है। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर बता रही हैं क‍ि नाइट स्‍क‍िनकेयर में कौन सी गलत‍ियां नहीं करनी चाह‍िए। आइए जानते हैं-

night skincare mistakes avoid (2)

image credit- magnific

यह भी पढ़ें- चेहरे के ओपन पोर्स को ऐसे करें कम, 5 मिनट वाले ये नुस्खे आएंंगे काम

नाइट स्‍क‍िनकेयर में न करें ये 5 गलत‍ियां

अगर आप रात को अपनी त्‍वचा की केयर करती हैं, तो कुछ गलत‍ियों से बचना चाह‍िए। जैसे-

  • अगर आप थकी हुई हैं और मेकअप हटाए बिना ही सो जाती हैं, तो यह आपकी स्‍क‍िन के ल‍िए सही नहीं है। दिनभर का मेकअप, पसीना, तेल और गंदगी चेहरे पर ही रह जाती है। इससे पोर्स बंद होने और पिंपल या इरिटेशन जैसी दिक्कत हो सकती है। इसलिए रात में सोने से पहले चेहरे से मेकअप और सनस्क्रीन अच्छी तरह साफ कर लें।
  • चेहरा साफ करना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे बार-बार धोएं या जोर-जोर से रगड़ें। बहुत ज्यादा क्लींजिंग से भी स्‍क‍िन की ऊपर वाली प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान हो सकता है। इससे आपका चेहरा ज्‍यादा रूखा नजर आएगा। आप रात में जेंटल फेस वॉश से चेहरे को साफ कर सकती हैं।
  • स्‍क‍िनकेयर में बाजार वाले प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता है। इसल‍िए इनका इस्‍तेमाल जरूरत के ह‍िसाब से ही करें। इन्हें बिना सोचे-समझे एक साथ लगाने से जलन, रेडनेस और ड्राईनेस हो सकती है। खासकर अगर आपकी स्किन पहले से सेंस‍िट‍िव है, तो ज्यादा प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल न करें।
  • कई लोगों को लगता है कि रात में मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है, खासकर अगर स्किन ऑयली हो, लेकिन मॉइश्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए मॉइश्चराइजर को स्‍किप करने की जरूरत नहीं है।
  • कुछ मह‍िलाएं रात में चेहरे पर जमा डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन करती हैं, लेक‍िन इसे रोजाना इस्‍तेमाल करना भी जरूरी नहीं है। आप हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

night skincare mistakes avoid (1)

 

image credit- shutterstock

तो अगर आप भी रात में स्‍क‍िनकेयर करती हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Festival Skincare Tips: त्योहारों में घूमने के दौरान भी नहीं फीका पड़ेगा चेहरे का नूर, अपने बैग में रखें ये चीजें

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।