Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Festive Season Skin Care: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ऐसे बनाएं यह फेस मिस्ट

त्योहारों पर डल चेहरा पूरे लुक को खराब कर देता है। फेस्टिव सीजन में अगर आप भी अपनी स्किन को चमकदार बनाए रखना चाहती हैं, तो घर पर एक खास फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Updated:- 2026-08-31, 18:13 IST
image

त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास करती हैं। खासकर त्योहारों पर चेहरे की डलनेस पूरे लुक को बिगाड़ देती है। फेस्टिव सीजन में घर की सफाई, शॉपिंग और पूजा-पाठ की भागदौड़ के चलते चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है। अगर आपका चेहरा भी त्योहार के समय डल नजर आ रहा है, तो महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय आप घर पर ही एक असरदार नुस्खा आजमा सकती हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस मिस्ट

त्योहारों पर स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए आप घर पर कम समय और कम खर्च में होममेड फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। यह न केवल आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, बल्कि चेहरे को दिनभर फ्रेश और चमकदार बनाए रखता है।  

2 (28)

होममेड फेस मिस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

यह होममेड मिस्ट बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी -

  • एक चम्मच गुलाब जल
  • एक चम्मच जैस्मिन वॉटर
  • आधा चम्मच ग्लिसरीन
  • कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल 

यह भी पढ़ें- स्किन की बेहतर केयर करने के लिए बनाएं ये 3 हर्बल फेस मिस्ट

घर पर फेस मिस्ट तैयार करने की आसान विधि

आप कम समय में बिना किसी झंझट के यह फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -

  • मिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें।
  • अब इसमें एक चम्मच जैस्मिन वॉटर और आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिला दें।
  • अब आपका फेस मिस्ट बनकर तैयार है। इस पूरे घोल को एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।  

1 (29)

फेस मिस्ट इस्तेमाल करने का सही तरीका

चेहरे पर सही तरीके से मिस्ट का छिड़काव करने से यह स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो देता है:

  • इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को साफ पानी या फेसवॉश से धो लें।
  • चेहरे को पोंछने के बाद मिस्ट की बोतल को चेहरे से 6 से 8 इंच की दूरी पर रखकर स्प्रे करें।
  • स्प्रे करने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि यह स्किन में अच्छी तरह समा जाए।
  • आप इस मिस्ट का इस्तेमाल दिन में 3 से 4 बार आसानी से कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- उमस के दौरान कर रही हैं आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल? जान लें इसके नुकसान

त्योहारों के समय अगर आप भी अपने चेहरे को नेचुरली खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो घर पर ही यह फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को कुदरती निखार देने में मदद करेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

image credit: magnific 

FAQ
त्योहारों के दौरान त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए होममेड फेस मिस्ट का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?
होममेड फेस मिस्ट त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए तुरंत हाइड्रेट करता है, थकावट दूर कर स्किन को तरोताजा बनाता है और मेकअप को नेचुरल फिनिश देने में मदद करता है।
क्या होममेड फेस मिस्ट को हर तरह की स्किन टाइप वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं?
जी हां, प्राकृतिक सामग्री से बने फेस मिस्ट सुरक्षित होते हैं, लेकिन सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसमें नींबू या ज्यादा एसेंशियल ऑयल मिलाने से बचना चाहिए।
घर पर बनाए गए नेचुरल फेस मिस्ट को कितने दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है?
बिना प्रिजर्वेटिव वाले होममेड फेस मिस्ट को कांच की स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें, इसे 7 से 10 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।