Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

नाक के ब्लैकहेड्स से हैं परेशान? चिया सीड्स से बनी ये पोर-स्ट्रिप करेगी सफाई

जिद्दी ब्लैकहेड्स धीरे-धीरे और बढ़ने लगते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती पर असर दीखता है। ऐसे में इन ब्लैकहेड्स को कम करने के लिए आप एक खास नुस्खा आजमा सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-22, 21:42 IST
image

नाक पर होने वाले ब्लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इससे चेहरा फीका और बेजान दिखने लगता है। ये छोटे-छोटे ब्लैकहेड्स कब बड़े होने लगते हैं, इसका अंदाजा भी नहीं लग पाता है। अगर आप भी ब्लैकहेड्स की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और उन्हें ठीक करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स भी आजमा रही हैं, तो अब आप घर पर एक खास नुस्खा आजमा सकती हैं।

DIY चिया सीड्स पोर स्ट्रिप

अगर आप भी छोटे-छोटे इन ब्लैकहेड्स को कम करना चाहती हैं और इसके लिए नेचुरल होम रेमेडी तलाश रही हैं, तो आप घर पर चिया सीड्स से बने DIY पोर स्ट्रिप तैयार कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चिया सीड्स से खास पोर स्ट्रिप बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत लगेगी, जैसे: 

2 - 2026-07-22T211746.127

चिया सीड्स पोर स्ट्रिप के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स
  • कच्चा दूध
  • एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
  • आधा चम्मच शहद 

यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Summer Glow: जिद्दी टैनिंग और ब्लैकहेड्स को कम करेगा यह खास स्क्रब, घर पर ऐसे करें तैयार

पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका

चिया सीड्स से पोर स्ट्रिप बनाने का तरीका बहुत आसान है। नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को अपनाकर आप पोर स्ट्रिप तैयार कर सकती हैं, साथ ही ब्लैकहेड्स से राहत पा सकती हैं:

  • पोर स्ट्रिप बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी और आधा कप दूध लें।
  • इसमें चिया सीड्स को 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें, ताकि यह एक जेल जैसा गाढ़ा मिश्रण बन जाए।
  • अब इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
  • इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट को एयरटाइट डिब्बे में रख दें।
  • अब इसे एक प्लेट में फैलाएं और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • आपकी पोर स्ट्रिप बनकर तैयार है। आप इसका नाक और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर इस्तेमाल करें। 

1 - 2026-07-22T211743.012

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहती हैं, तो डायरेक्ट इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं और ऊपर से टिश्यू पेपर या कॉटन की पतली स्ट्रिप चिपका दें। कम से कम इस मिश्रण को फेस पर 15 से 20 मिनट तक रखें, उसके बाद धीरे-धीरे निकालकर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

यह भी पढ़ें- Blackheads Removal Tips: चेहरे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर कर सकता है ये घरेलू स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी इन ब्लैकहेड्स की वजह से परेशान हैं, तो ऊपर दी गई इन टिप्स को आजमाकर ब्लैकहेड्स को कम कर सकती हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।