क्या वाकई जरूरी है आई क्रीम लगाना?

अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करती हैं तो हमेशा स्किन केयर को लेकर सजग रहती होंगी। आपकी वैनिटी में भी ऐसी चीजें रहती होंगी जिसे आप बहुत सोच-समझकर अपने स्किन टोन के आधार पर शामिल करती होंगी। टोनर्स, सीरम, मॉइश्चराइजर, फेस ऑयल आदि कई प्रोडक्ट्स आपकी वैनिटी का हिस्सा होंगे।
अब तो चेहरे पर लगाने के ही नहीं बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों के लिए भी प्रोडक्ट्स आने लगें। उन्हीं में से एक आई क्रीम है। हमारी आंखों के पास की त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक और सेंसिटिव होती है। बस इसलिए कई सारी महिलाएं आई क्रीम लगाती हैं। लेकिन क्या आपको आई क्रीम लगानी भी चाहिए?
इसका जवाब है- हां और न। सेलिब्रिटी कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा आनंद बताती हैं, 'आई क्रीम लगाना जरूरी भी नहीं है। आपके मॉइश्चराइजर्स के इंग्रीडिएंट्स कई बार वो काम करते हैं, जो एक आई क्रीम करती है तो इसलिए यूज़ करना बहुत जरूरी भी नहीं है।' लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसे नहीं लगाना चाहिए। डॉ. आनंद आगे कहती हैं, 'हां, अगर आपकी त्वचा बेहद सेंसिटिव है तो आपको आई क्रीम जरूर लगानी चाहिए।'
चलिए फिर इस आर्टिकल में डर्मेटोलॉजिस्ट से ही विस्तार से आई क्रीम लगाने के फायदे के बारे में भी जानें।
क्या होती है आई क्रीम?

इसे सीधी और सरल भाषा में समझा जाए तो आई क्रीम एक ऐसा फॉर्मूलेटेड प्रोडक्ट है जो आईलिड के आसपास लगाई जाती है। यह अंडर आई के कंसर्न को टारगेट करती है। हालांकि इसमें और फेस क्रीम में कई सारे इंग्रीडिएंट्स एक से ही होते हैं। चूंकि आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए आई क्रीम में इंग्रीडिएंट्स कम कंसन्ट्रेशन में मौजूद हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अंडर आई क्रीम लगाते समय इन टिप्स का रखें ध्यान
क्या जरूरी है आई क्रीम?
View this post on Instagram
अब एक्सपर्ट पहले ही बता चुकी हैं कि आई क्रीम लगाना जरूरी है या नहीं। डॉ. आनंद कहती हैं कि इसे लगाना जरूरी नहीं है क्योंकि आपका रेगुलर मॉइश्चराइजर ही आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को अच्छी तरह मॉइश्चराइज कर देता है। वहीं आपके पिग्मेंट ब्राइटनिंग एजेंट और रेटिनॉल क्रीम्स और प्रोडक्ट्स भी वही काम करते हैं।
हां अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं, महीने रेखाएं और बहुत ज्यादा पफीनेस है तब आप स्पेसिफिक कंसर्न के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या हैं आई क्रीम के फायदे?

आंखों के आसपास की त्वचा का यह कई तरह से ख्याल रखती है। इसके कुछ बेनिफिट्स हैं जो आपको भी पता जरूर होने चाहिए-
बढ़ती उम्र के संकेतों के लिए फायदेमंद
आंखों के आसपास की त्वचा में एजिंग बहुत जल्दी दिखने लगती है। आई क्रीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पैक्ड इंग्रीडिएंट्स एजिंग के साइन को कम करने में मदद करता है।
पफीनेस को कर सकती है कम
देर रात काम करने या सोने के बाद आंखों के नीचे पफीनेस हो जाती है। आई क्रीम के इंग्रीडिएंट्स आंखों को थकान को कम करने में बहुत मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जरूर करें 'आई क्रीम' का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे
काले घेरों को कम करने में मदद करती है
नेचुरल आई क्रीम लाभकारी बोटैनिकल्स से भरपूर होती है, जो डिस्कलरेशन को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही उस एरिया को ब्राइटन करने का काम करती है।
सेंसिटिव स्किन का रखती है ख्याल
जैसा कि आपको पता है कि अंडर-आई त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक होती है। वहीं जिन लोगों की बहुत सेंसिटिव स्किन होती है, उन्हें इरिटेशन हो सकती है। आई क्रीम के इंग्रीडिएंट्स उस खास जगह को टार्गेट करते हैं और आपकी त्वचा का ख्याल रखते हैं।
कैसे लगानी चाहिए आई क्रीम?
- एक सौम्य क्लींजर से पहले अपना चेहरा धोकर साफ करें।
- चेहरे पर टोनर लगाएं और फिर आप सीरम लगाकर मसाज करें।
- अपनी उंगली पर पी साइज क्रीम लेकर आंखों के नीचे लगाकर उसे टैप करके चेहरे पर अवशोषित होने दें।
- इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें।
अगर आप भी आई क्रीम लगाने के बारे में सोच रही हैं तो पहले इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। अगर आपके अन्य कोई सवाल हैं तो उसे कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।