DIY: फ्रीजी बालों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट हेयर मास्‍क

स्प्रिंग सीजन में बाल हो रहे हैं फ्रीजी तो फ्रूट हेयर मास्‍क की मदद से घर पर ही दें उन्‍हें नेचुरल ट्रीटमेंट। 
Updated:- 2021-02-18, 14:51 IST
fruits mask for frizzy hair

बालों की यदि सही देखभाल न की जाए तो उन्‍हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों में सबसे आम है, बालों का फ्रीजी हो जाना। अमूमन लोगों को यह भ्रम होता है कि बाल केवल सर्दियों के मौसम में ही ड्राई और फ्रीजी होते हैं, मगर ऐसा नहीं है। बालों की उचित देखभाल न हो तो वह किसी भी मौसम में फ्रीजी हो सकते हैं।

खासतौर पर स्प्रिंग सीजन में तेज धूप और शुष्‍क हवाएं बालों की नमी छीन लेती हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस मौसम में बालों में ऑयलिंग और कंडीशनिंग करने के अलावा उन्‍हें एक्‍सट्रा केयर की भी जरूरत होती है। इसलिए स्प्रिंग सीजन में बालों में फ्रूट मास्‍क जरूर लगाएं।

स्प्रिंग सीजन में बाजार में कई सीजनल फल आते हैं, मगर इनमें से कुछ फल बालों को पोषण देने और उन्‍हें सेहतमंद बनाने में मददगार होते हैं। इन फलों का इस्‍तेमाल बालों के लिए हेयर पैक बनाने में भी कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फ्रूट हेयर मास्‍क के बारे में बताएंगे, जो घर पर आसानी से तैयार भी किए जा सकते हैं और फ्रीजी बालों के लिए बेहद फायदेमंद भी होते हैं-

इसे जरूर पढ़ें: रसोई में मौजूद सामान से बालों को इस तरह करें नेचुरली ब्‍लीच

frizzy hair treatment at home

दही और संतरे का हेयर पैक

सामग्री

  • 1 कप दही
  • 1 संतरे का पल्‍प
  • 1 छोटा चम्‍मच ऑलिव ऑयल

विधि

  • 1 हफ्ते पुराना खट्टा दही लें। खट्टा दही बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • इसके बाद संतरे का छिलका और बीज हटा कर उसके पल्‍प को अलग करें।
  • संतरे के पल्‍प और दही को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और उसमें ऑलिव ऑयल डालें।
  • अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं।
  • अब बालों को शावर कैप से कवर करें और 1 घंटे बाद बालों को वॉश कर लें।
  • हफ्ते में एक बार इस होममेड संतरे के हेयर पैक का इस्‍तेमाल जरूर करें।

फायदे-

संतरे में विटामिन-सी होता है और दही बालों की डीप कंडीशनिंग करता है। दोनों से तैयार हेयर पैक बालों को शाइन और स्‍मूदनेस देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: केवल 10 रुपए में घर पर ही बना सकती हैं ये एंटी-डैंड्रफ हेयर पैक

how to make fruits mask

स्‍ट्रॉबेरी और अंडे का हेयर पैक

सामग्री

  • 1 कप स्‍ट्रॉबेरी पेस्‍ट
  • 1 अंडे का पीला भाग
  • 5 बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

विधि

  • सबसे पहले 10 से 15 स्‍ट्रॉबेरीज को ग्राइंड करके उसका पतला पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • अब एक बाउल में अंडे का पीला भाग निकालें और उसे अच्‍छी तरह से फेट लें।
  • अब अंडे के पीले भाग को स्‍ट्रॉबेरी के पेस्‍ट में डालें और साथ ही रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें भी डालें।
  • आप और भी अच्‍छा रिजल्‍ट देखना चाहते हैं तो इस हेयर पैक में 1 चम्‍मच शहद और 1 चम्‍मच गुलाब जल भी मिक्‍स कर सकते हैं।
  • अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं।
  • बालों को शावर कैप से 30 मिनट तक कवर करें।
  • बाद में ठंडे पानी से बालों को वॉश कर लें।

फायदे-

अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को रिपेयर करता है और उन्‍हें मजबूत बनाता है। वहीं स्‍ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स का खजाना भी बालों को कई फायदे पहुंचाता है। शहद और गुलाब जल में मौजूद मॉइश्‍चराजिंग प्रॉपर्टीज बालों की ड्राईनेस को दूर करती हैं।

DIY fruits mask

पपीते और नारियल के तेल का हेयर पैक

सामग्री

  • 1 कटोरी पपीते का पेस्‍ट
  • 1 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल
  • 1 बड़ा चम्‍मच शहद

विधि

  • सबसे पहले पपीते को काट कर उसे ग्राइंड कर लें और स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्‍ट को एक बाउल में निकालें और उसमें नारियल का तेल और शहद डालें।
  • इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं।
  • इस होममेड हेयर पैक को 30 मिनट बालों में लगा रहने दें और फिर बालों को पानी से वॉश कर लें।
  • हफ्ते में एक बार आप इस हेयर पैक को यूज कर सकती हैं।

फायदे-

पपीता बालों और स्‍कैल्‍प दोनों को नरिश करता है और रूखेपन को दूर करता है। वहीं नारियल का तेल बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और डैमेज बालों को रिपेयर करता है।

अगर आपके भी बाल फ्रीजी हैं तो आपको भी इन होममेड फ्रूट हेयर मास्‍क का यूज जरूर करके देखें। यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Image Credit:freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।