धनिया की पत्तियों और चावल के आटे से बने इस होममेड फेस पैक से पाएं गॉर्जियस स्किन

खाने का स्वाद बढ़ाने वाली ये हरी पत्तियां स्वाद में लाजवाब होने के साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं इन पत्तियों का इस्तेमाल हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
जहां एक तरफ इन पत्तियों का जूस ब्लड प्यूरीफाई करके त्वचा को अंदर से चमक प्रदान करता है, वहीं इन पत्तियों में कुछ घरेलू सामग्रियों जैसे चावल के आटे को मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक त्वचा की रंगत निखारने के साथ, त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर करने में मदद करता है। आइए जानें किस तरह से धनिया और चावल के आटे से त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने वाला फेस पैक तैयार किया जा सकता है।
धनिया की पत्तियों के फायदे

धनिया की पत्तियां त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं। चेहरे पर मुहांसे की समस्या होने पर धनिया की पत्तियों को पीसकर इसका लेप प्रभावित क्षेत्र में लगाने से बहुत जल्द ही मुहांसों से छुटकारा मिलता है। इसका इस्तेमाल त्वचा से ब्लैकहेड्स को भी कम करने में मदद करता है। यही नहीं इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा संबंधी विकारों जैसे रिंकल और एजिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अगर चेहरे पर दिखते हैं दाग-धब्बे तो यूज़ करें धनिये का फेसमास्क
चावल के आटे के फायदे

चावल के आटे को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा के कई विकारों से निजात मिलता है। इसमें मौजूद तत्व चेहरे के अतिरिक्त तेल को एब्सॉर्ब करके मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। चावल के आटे के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स दूर करने में भी मदद मिलती है और ये त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। यह धूप के प्रभाव से प्रभावित त्वचा की टैनिंग दूर करने में मदद करता है।
धनिया और चावल के आटे का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- धनिया की पत्तियां - 1 कप
- चावल का आटा -1/2 कप
- गुलाब जल- 1 चम्मच
बनाने का तरीका

- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले धनिया की पत्तियों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें चावल का आटा मिलाएं।
- इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाएं और आवश्यकता पड़ने पर थोड़ा पानी मिलाएं।
- मिश्रण को अच्छी तरह से आपस में मिलाकर पैक तैयार करें।
- फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- इस फेस पैक के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चेहरा क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- फेस पैक को समान रूप से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें।
- पैक सूखने पर चेहरे पर गोलाकार तरीके से घुमाते हुए फेस पैक पानी से साफ़ कर लें।
- इस फेस पैक का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:Shahnaz Husain Tips: शादी के एक दिन पहले पिंपल से कैसे छुटकारा पाएं? जानें
फेस पैक के त्वचा के लिए फायदे
- इस फेस मास्क के नियमित उपयोग से बहुत जल्द ही चेहरे के दाग धब्बे ठीक होने लगेंगे।
- इससे त्वचा की टैनिंग दूर होगी और डेड स्किन हट जाएगी।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग नज़र आने लगेगी और मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।
- इस फेस पैक में मौजूद गुलाब जल त्वचा की रंगत निखरेगा।
इस फेस पैक का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
