यूथफुल त्वचा पाने के लिए घर पर बनाएं 'Apple Night Cream'

उम्र ढलने के साथ-साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र त्वचा को भी प्रभावित करती है और त्वचा के कसाव को कम कर देती है। इससे त्वचा में ढीलापन आ जाता है और साथ ही त्वचा की चमक भी फीकी पड़ जाती है। अगर आप की त्वचा भी वक्त के साथ ढीली पड़ रही है और उसे वापिस से यूथफुल बनाना चाहती हैं तो आपको नाइट क्रीम का प्रयोग करना चाहिए।
बाजार में आपको कई अच्छे ब्रांड्स में नाइट क्रीम मिल जाएंगी। मगर यह महंगी भी होंगी और इनका त्वचा पर प्रभाव भी स्थाई नहीं होगा। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही फ्री में नाइट क्रीम बना सकती हैं। इसके लिए आपको सेब की जरूरत होगी, जिसमें कुछ और घरेलू इंग्रीडियंट्स मिक्स करके आप नाइट क्रीम बना सकती हैं।
चलिए आज हम आपको घर पर ही सेब से नाइट क्रीम बनाने की आसान विधि बताते हैं-
सामग्री
- 2 सेब
- 5 बड़े चम्मच गुलाब जल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल
- 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
विधि
- सबसे पहले सेब को वॉश कर लें और उसके छील लें।
- अब सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्लैंड कर लें।
- सेब के टुकड़ों को ब्लैंड करते वक्त आपको उसमें ऑलिव ऑयल भी डालना है।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से धीमी आंच में पकाएं।
- जब मिश्रण उबलने लग जाए तब उसे आंच पर से हटाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें गुलाब जल और एलोवेरा जैल डालें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और एयर टाइट कंटेनर में अगले 10 दिनों के लिए रख दें।
- अब आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है। इस क्रीम को आप रोज रात में सोने से पहले चेहरे और गर्दन पर लगा सकती हैं।
त्वचा के लिए सेब के लाभ
- सेब में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर त्वचा में किसी भी प्रकार की सूजन है तो सेब युक्त क्रीम लगाने से यह दूर हो जाती है।
- सेब विटामिन-सी से भरपूर होता है और इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को यूथफुल बनाने में मदद करते हैं और चेहरे को चमकदार बनाते हैं। आपको बता दें कि इस से झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाती है।
- सेब की क्रीम एंटी-एजिंग होती है। उम्र ढलने के साथ-साथ त्वचा में ढीलापन आ जाता है। ऐसे में सेब युक्त क्रीम लगाने से स्किन पोर्स का साइज कम होता है और त्वचा में कसाव आता है।
- सेब त्वचा पर मुंहासे भी नहीं होने देता और त्वचा को यूवी किरणों से प्रोटेक्ट करता है।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को ध्यान में रखते हुए नाइट क्रीम में जरूर चेक करें यह चार इंग्रीडिएंट्स
त्वचा के लिए गुलाब जल के लाभ
- गुलाब जल में स्किन व्हाइटनिंग गुण होते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से चेहरा डीप क्लीन हो जाता है और चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
- गुलाब जल त्वचा के पीएच स्तर को भी बैलेंस रखता है, इससे त्वचा पर कील-मुंहासे जैसी समस्या नहीं होती है।
- गुलाब जल में मॉइश्चराइजिंग एलिमेंट्स होते हैं, जो त्वचा को गहराई तक जा कर मॉइश्चराइज करते हैं और ड्राईनेस को दूर करते हैं।
- गुलाब जल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह त्वचा को कभी भी डीहाइड्रेटेड नहीं होने देता है। इसे त्वचा पर लगाने से हमेशा ताजगी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं चंदन-गुलाब का उबटन और पाएं निखरी हुई त्वचा
त्वचा के लिए ऑलिव ऑयल के लाभ
- विटामिन-ई से भरपूर ऑलिव ऑयल के लाभ त्वचा के लिए अनेक हैं। यह त्वचा को यूथफुल बनाए रखने में तो मदद करता ही है, साथ ही इसे लगाने से त्वचा में अनोखी चमक भी आ जाती है।
- ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है और यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
- त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इस होममेड नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ से बात जरूर कर लेनी चाहिए। नॉर्मल स्किन वाली महिलाओं को भी एक बार स्किन पैच टेस्ट करने के बाद ही इस क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।