हम अपने चेहरे का ध्यान रखने के लिए डे टाइम और नाइट टाइम दोनों तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। स्किन को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मौसम और स्किन प्रॉब्लम के अनुसार हमें अपने प्रोडक्ट्स को बदलते रहना चाहिए।
मगर इसके लिए सबसे पहले हमें किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। मगर कोई भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेकिन बेहतर होगा कि अगर आप होममेड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। जी हां, ऐसी कई नेचुरल चीजें हैं जिनका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाता है जैसे- एलोवेरा।
बता दें एलोवेरा को ब्यूटी रूटीन में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। मगर रात में स्किन पर अगर एलोवेरा मास्क अप्लाई किया जाए, तो इससे फायदा ज्यादा मिलेगा। दरअसल, नाइट फेस मास्क आपकी स्किन को ज्यादा नरिशमेंट देने का काम करता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक फेस पर रहने की वजह से मास्क आपकी स्किन को गहराई से ग्लोइंग बनाने का काम करता है। जिससे आपको सोते हुए भी एक बेहद ही सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन मिलती है। नाइट फेस मास्क बनाते समय आप कई इंग्रीडिएंट्स को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
क्या एलोवेरा जेल लगाने से स्किन ग्लोइंग होती है?
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन और चोट को ठीक करने का काम करता है। ग्लोइंग स्किन पाना हम सभी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एलोवेरा जेल में एप्पल साइडर विनेगर से लेकर नीम के पत्तों को मिलाकर मास्क बना सकते हैं।
विटामिन ई कैप्सूल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर फेस मास्क बना सकते हैं। यह फेस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होगा, जो आपके चेहरे पर मौजूद किसी भी दाग-धब्बे को हटाने में मदद करेगा। साथ ही, चेहरे पर विटामिन ई के उपयोग से त्वचा स्मूथ के साथ-साथ ग्लोइंग नजर आने लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर बनाएं ये ओवरनाइट फेस पैक, चेहरे पर दिखेगा ग्लो
आलू और एलोवेरा से बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- ग्रीन टी बैग- 1
- आलू - 1 छोटा- सा
- एलोवेरा- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले गर्म पानी में ग्रीन टी बैग को डा कर रखना है।
- 10 मिनट के लिए इसे फ्रिज के अंदर रख कर ठंडा करना है।
- अब आलू को छीलकर कद्दूकस करें और रस को निकाल कर रख दें।
- इसमें 2 बड़ा चम्मच ग्रीन-टी वॉटर और एलोवेरा जेलडालें।
- अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
- यह आपको रात में सोने से पहले करना है।
- ऐसा अगर आप रोज करते हैं, तो हफ्तेभर में ही आपको त्वचा पर मौजूद दाग लाइट होते नजर आएंगे।
दूध और एलोवेरा से बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- दूध- आधा कटोरी
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- एलोवेरा- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले आप थोड़े से दूध में हल्दी पाउडर और एलोवेरा मिलाएं।
- अब अपने फेस को साफ करें और कॉटन पैड की मदद से इसे लगाएं।
- बिस्तर पर जाने से पहले इसे रिमूव कर लें।
- इसके बाद आप अपने चेहरे को धो लें।
- आप इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुलाब जल और एलोवेरा से बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- खीरे का रस- आधा (खीरे का)
- गुलाब जल- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
विधि
- एक बाउल में में आधा खीरे का रस, 1 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डाल दें।
- एक चम्मच की मदद सभी चीजों को मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है आपका स्किन ब्राइटनिंग मास्क।
- अब इसे अपनी त्वचा पर रात में लगाएं।
- फिर 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें।
आप भी इन अलग-अलग तरीकों से घर पर एलोवेरा जेल की मदद से मास्क बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों