आईशैडो के भी होते हैं डिफरेंट टाइप, जानें किसकी क्या है खासियत 

अगर आपको आंखों पर आईशैडो लगाना पसंद है, तो आप ये डिफरेंट आईशैडो ट्राई कर सकती हैं। 

Shadma Muskan
types of eyeshadow

महिलाओं को मेकअप करना काफी पसंद होता है, वे अपनी ड्रेस के हिसाब से अलग-अलग तरह के मेकअप करती हैं। बहुत-सी महिलाओं को सिंपल मेकअप करना पसंद होता है। वहीं, कई महिलाएं हैवी मेकअप करना पसंद करती हैं। साथ ही, वे अपनी ड्रेस के हिसाब से आई मेकअप भी करती हैं। हालांकि, आई मेकअप कई तरह से किया जाता है जैसे सिंपल लाइनर लगाकर या फिर आईशैडो को अलग-अगल तरह से लगाकर आदि। लेकिन ये मेकअप तभी अच्छे लगते हैं, जब प्रोडक्ट की सही समझ हो।

क्योंकि कई बार प्रोडक्ट्स आपके चेहरे पर या ड्रेस के हिसाब से सूट नहीं करते हैं और वह आपके लुक को बेकार कर सकते हैं। मेकअप में सबसे ज्यादा हाईलाइटहोने वाली चीज़ आईशैडो है। अगर आप आईशैडो का चुनाव सही तरीके से नहीं करती हैं, तो ये आपके पूरे लुक को बेकार कर सकता है। इसलिए आज हम आपको आईशैडो के डिफरेंट टाइप के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसे आप अपनी ड्रेस और लुक के हिसाब से सिलेक्ट कर सकती हैं।

पाउडर आईशैडो

powder eyeshadow

पाउडर आईशैडो सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोडक्ट है। ये आईशैडो पाउडर की तरह होता है, जो डिब्बे में आता है। अगर आप आईशैडो ज्यादा नहीं लगाती हैं यानि कभी-कभी लगाती हैं, तो आपके लिए पाउडर आईशैडोबेस्ट है। क्योंकि अगर आप इसे रोजाना लगाएंगी, तो ये फैल सकता है। इसके अलावा, अगर आप आईशैडो लगाने की शुरुआत कर रही हैं, तो आपके लिए पाउडर आईशैडो बेस्ट है। क्योंकि इसे लगाना बहुत ही आसान है।

स्टिक आईशैडो

stick eyeshadow

स्टिक आईशैडो बहुत ही बेसिक आईशैडो है, जिसे आप डेली वियर में आसानी से लगा सकती हैं। यह एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो पेंसिल या काजल की तरह दिखता है। साथ ही, आप इसे पेंसिल की तरह शार्प भी किया जाता है या फिर लिपस्टिक की तरह आंखों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिन्हें आईशैडो लगाना रोजाना पसंद होता है। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहती हैं, तो आप स्टिक आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि ये शैडो लंबे समय तक स्थाई रूप से बना रहता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-आपकी ये गलतियां महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स को भी कर सकती हैं जल्दी खराब

ग्लिटर आईशैडो

gliter eyeshadow

ग्लिटर आईशैडो को चमकीला आईशैडो भी कहा जाता है। क्योंकि ये दिखने में चमकीला होता है और आपकी आंखों को हाईलाइट करने का काम करता है। इसे आप किसी खास मौके पर या स्टाइलिश ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। अगर आप पार्टी या किसी वेडिंग फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आप ग्लिटर आईशैडो लगा सकती हैं।

लिक्विड आईशैडो

स्टिक आईशैडो के अलावा, आप लिक्विड आईशैडो भी खरीद सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसा आई प्रोडक्ट है, जो लिक्विड फॉर्म यानि थोड़ा गिला होता है। इसे ब्रश की सहायता से आंखों पर लगाया जाता है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिन्हें आई मेकअप करना पसंद होता है। लिक्विड आईशैडोमें आपको कई तरह के शैड आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि, लिक्विड आईशैडो ज्यादातर लिप ग्लॉस की तरह होते हैं।

क्रीम आईशैडो

cream eyeshadow

इन सभी आईशैडो के अलावा भी एक और आईशैडो है, जिसे क्रीम आईशैडो कहा जाता है। यह आईशैडो जेलकी तरह होता है, जिसे छोटे और पतले ब्रश की सहायता से आंखों पर लगाया जाता है। हालांकि, इस आईशैडो को लगाना लिक्विड आईशैडो से थोड़ा आसान है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिनकी स्किन ड्राई है या जिन्हें पसीना नहीं आता है। क्योंकि यह आईशैडो ऑयली स्किन पर फैल जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-सूख रहा है आपका मस्कारा? इन ट्रिक्स की मदद से उसे ऐसे करें ठीक

इन सभी आईशैडो में आपको शिमर आईशैडो, मैट आईशैडो, साटन आईशैडो आदि की कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and google)

Recommended Video

Disclaimer