इन 3 चीजों के उपयोग से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा

सर्दी हो या गर्मी, कुछ समस्याएं हमारा पीछा नहीं छोड़ती हैं। उन्हीं में से एक है डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या। कुछ लोगों के सिर पर केवल सर्दियों में ही डैंड्रफ होता है लेकिन कुछ के 12 महीने। कितने तरह के शैम्पू और तेल इस्तेमाल करने के बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ता है। अनुष्का शर्मा की एडवरटाइजमेंट की तरह "डैंड्रफ जाता है, आता है, फिर जाता है और फिर वापस आ जाता है"। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मार्केट के प्रोडक्ट्स अक्सर किसी भी समस्या को जड़ से खत्म नहीं करते हैं।
आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखकर ही आज हम आपके लिए सबसे आसान और कारगर घरेलू नुस्खा लाएं हैं, जिसमें केवल 3 चीज़े, दही, नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से हफ्ते भर में ही डैंड्रफ कम हो जाएगा और कुछ समय बाद जड़ से खत्म हो जाएगा।
इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल

दही
- दही बालों का झड़ना कम करता है और उन्हें नमी देता है।
- दही लगाने से सफेद बालों की समस्या कम होती है।
- यह डैंड्रफ को कम करता है और डैमेज बालों को रिपेयर करता है।
नींबू का रस
- सिर में खुजली होने पर नींबू का रस लगाने से फायदा मिलता है।
- नींबू का रस बालों का झड़ना कम करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी करता है।
- नींबू का रस लगाने से भी रूसी कम होती है।
इसे जरूर पढ़ें-डैंड्रफ, बालों का झड़ना और खुजली जैसी स्कैल्प की समस्याओं को खत्म करेंगे ये DIY टिप्स
सरसों का तेल
- बालों से जुड़ी आधी समस्या का समाधान तो तेल ही है।
- बालों की ऑयलिंग न करने से ही हमारे बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं।
- सरसों का तेल हमारे बालों का झड़ना कम करता है, उन्हें मजबूती देता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण ही इसे सिर पर लगाने से डैंड्रफ भी नहीं होता है।
ऐसे बनाएं दही, नींबू का रस और सरसों के तेल से पेस्ट

यह तीनों ही अपने आप में बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। अगर हम इन्हें मिक्स कर दें तो यह हमारे बालों से रूसी हटाने, उन्हे नमी देने और मजबूत करने का काम करता है।
सामग्री-
- दही- 2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले एक कटोरी में इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब आप इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगा लें।
- 20-25 मिनट तक इसे अपने बालों में रहने लें।
- समय पूरा होने पर नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें।
- आप इस पेस्ट को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-DIY: घर पर इस तरह बालों की करें कटिंग
हम इसी तरह ब्यूटी से जुड़े घरेलु नुस्खे आपके लिए लाते रहेंगे। इसी तरह फैशन से जुड़े लेख हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।