Sun Sep 13, 2026 | Updated 12:11 AM IST

कभी न खरीदें ऐसे Ingredients वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, शहनाज़ हुसैन से जानें स्किन केयर का सही नियम

कई कॉस्मेटिक इंग्रीडिएंट्स ऐसे हो सकते हैं जो स्किन को फायदा पहुंचाने से ज्यादा नुकसान पहुंचाएं। शहनाज़ हुसैन से जानें स्किन के लिए सही टिप्स।
Updated:- 2020-07-21, 14:30 IST
best skin care tip for allery by shahnaz husain

कई बार हमारा स्किन केयर रूटीन ही स्किन को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होता है। कई बार केमिकल प्रोडक्ट्स हमारी स्किन को इतना नुकसान पहुंचा देते हैं कि उनके कारण स्किन में परमानेंट निशान तक पड़ जाते हैं। लंदन में ट्रेनिंग के दौरान मेरे साथ भी कुछ ऐसी ही घटना हुई थी और उस वक्त आयुर्वेद का महत्व समझ आया था। आयुर्वेदिक स्किन केयर न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में बहुत लोकप्रिय है और उसका एक अहम कारण ये भी है कि इसके साइड इफेक्ट्स कम होते हैं। आयुर्वेदिक स्किन केयर का इस्तेमाल भारत में तो सदियों से होता आया है और इसके कारण हम ये जानते हैं कि क्या स्किन पर फायदा करेगा और क्या नुकसान करेगा।

अगर आपकी स्किन में कोई रिएक्शन हुआ है तो सबसे पहले आप किस चीज़ को दोष देंगे? खाने-पीने को, लाइफस्टाइल को या फिर उस नए केमिकल युक्त प्रोडक्ट को जिसने शायद हमारी स्किन का pH लेवल बिगाड़ दिया हो। मैं हमेशा से ऑर्गेनिक इंग्रीडियंट्स के बारे में बताती आई हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारा शरीर नेचुरल चीज़ें जल्दी एब्जॉर्ब कर लेता है और केमिकल चीज़ों के खिलाफ हमारा इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Beauty Tips: ऑयली त्वचा वालों के लिए बड़े काम की हैं शहनाज हुसैन की ये 5 स्किन केयर टिप्स

आयुर्वेदिक स्किन केयर रूटीन कई सालों की रिसर्च से बनाए गए हैं और इसके बारे में बहुत सारी जानकारी मौजूद है। यही कारण है कि आयुर्वेद अभी भी फल फूल रहा है। हमारी स्किन और स्कैल्प बहुत कुछ सोख सकता है और यही कारण है कि जिन लोगों की भी सेंसिटिव स्किन होती है वो आसानी से किसी तरह के कैमिकल या एलर्जिक रिएक्शन का शिकार हो जाते हैं।

skin ingredients to avoid

मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद होते हैं ये खतरनाक इंग्रीडियंट्स-

मेकअप प्रोडक्ट्स में लेड और मरक्युरी जैसे कई सारे केमिकल्स होते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उदाहरण के दौर पर कई आई मेकअप प्रोडक्ट्स में लेड मौजूद होता है जो आंखों के साथ-साथ स्किन के लिए भी नुकसानदेह है। अगर आप ऑयली स्किन पर मसाज क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं तो इससे एक्ने की समस्या या दर्द करने वाले पिंपल्स हो सकते हैं। अगर सेंसिटिव स्किन है तो हो सकता है कि कुछ खास तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से रैश, खुजली या पिंपल्स आदि हो जाएं।

इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स की एलर्जी को आम समझना गलत होगा क्योंकि कई बार ये इतनी खतरनाक हो जाती है कि इससे सांस नली पर भी असर पड़ सकता है। कई प्रोडक्ट्स में परमानेंट डाई होता है और इसके कारण स्किन और स्कैल्प में और भी ज्यादा समस्या हो सकती है। आजकल वैसे तो लोग काफी सेंसिटिव हो गए हैं जहां वो पैराबेन, सल्फेट, सिंथेटिक कलर्स आदि युक्त प्रोडक्ट्स नहीं खरीदते हैं, लेकिन फिर भी कई बार ये गलती हो जाती है।

skin ingredients that can cause allergy

अगर किसी चीज़ का बहुत बुरा रिएक्शन हुआ है आपकी स्किन पर तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर बहुत ज्यादा रिएक्शन नहीं है तो कुछ नेचुरल इंग्रीडियंट्स से काम चल सकता है। चंदन का पेस्ट, एलोवेरा जेल सभी बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली और जलन हो रही है या स्किन लाल पड़ गई है तो चंदन का पेस्ट या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। अगर चाहे तो बेकिंग सोडा को 1 मग पानी में मिलाकर उससे चेहरा धो सकते हैं। खसखस को गुलाबजल में मिलाकर उसे भी जलन वाली जगह पर लगाया जा सकता है।

 



इसे जरूर पढ़ें- शहनाज हुसैन: महिलाओं को अपनी क्षमता और ताकत को समझना होगा

ये देसी नुस्खे करेंगे एलर्जी कम करने में मदद-

आप चाहें तो इन देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं जिनमें एसेंशियल ऑयल्स की अहम भूमिका है। ये सभी नुस्खे स्किन एलर्जी से जुड़ी समस्याओं में राहत देंगे।

1. पिंपल्स और एक्ने के लिए आप 10 बूंद टी-ट्री ऑयल में 5 मिली गुलाब जल मिलाकर उसे सीधे पिंपल्स या एक्ने पर लगा सकती हैं। ध्यान रहे पिंपल्स पर लगाते समय रुई की मदद लें।

2. एंटी एजिंग इफेक्ट लाने के लिए आप 10 बूंद चंदन के तेल को 100 मिली गुलाब जल में मिलाकर एक अच्छा स्किन टॉनिक बना सकती हैं। इसमें कई फायदे हैं और इसे रोज़ाना स्किन पर इस्तेमाल करें।

3. अगर आपके पास बाथ टब है तो स्किन को बहुत अच्छा इफेक्ट देने के लिए 10 बूंद एसेंशियल ऑयल को 1 कप बादाम के तेल में मिलाएं और उसे बाथ टब के पानी में मिलाकर नहाएं। 

 



सबसे जरूरी ये है कि हम अपनी स्किन को पहचानें और उसके हिसाब से ही प्रोडक्ट्स चुनें। स्किन का ख्याल रखने के लिए सही प्रोडक्ट्स और तरीके ही चुनें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।