Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:27 PM IST

सीरम के तुरंत बाद क्यों लगाएं मॉइश्चराइजर? जानें मॉइश्चर लॉकिंग का सीक्रेट

ग्लोइंग स्किन के लिए अगर आप भी फेस सीरम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो सीरम के बाद मॉइश्चराइजर का जरूर इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं सीरम के बाद मॉइश्चराइजर क्यों जरूरी है।
Updated:- 2026-09-15, 16:46 IST
image

हर महिला के वार्डरोब में स्किन केयर से जुड़ी चीजें जरूर देखने को मिलती हैं। स्किन केयर रूटीन में आजकल फेस सीरम और मॉइश्चराइजर दो सबसे अहम प्रोडक्ट्स बन चुके हैं। महिलाएं इनका रोजमर्रा में इस्तेमाल कर रही हैं ताकि ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा मिल सके। आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के सीरम और मॉइश्चराइजर मिलने लगे हैं। हालांकि, कई बार सही जानकारी न होने की वजह से लोग सीरम लगाकर ऐसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सीरम लगाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको 'मॉइश्चर लॉकिंग' के बारे में बताएंगे।

सीरम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल 

फेस सीरम लगाने के बाद अधिकतर महिलाएं चेहरे को ऐसे ही छोड़ देती हैं और अपने काम में लग जाती हैं। लेकिन फेस सीरम लगाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं ऐसा करना क्यों जरूरी है।

1 (11)

सीरम और मॉइश्चराइजर कैसे काम करते हैं?

सीरम और मॉइश्चराइजर दोनों ही त्वचा की अलग-अलग परतों पर काम करते हैं।

इसका मॉलिक्यूलर साइज बहुत छोटा होता है, जिससे यह त्वचा की अंदरूनी परतों तक गहराई से पहुंच जाता है। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है।

इसके कण थोड़े बड़े होते हैं, जो मुख्य रूप से त्वचा की ऊपरी सतह पर काम करते हैं। सीरम जहां त्वचा को पोषण देता है, वहीं मॉइश्चराइजर उस पोषण और नमी को बाहर निकलने से रोकता है।

सीरम के बाद मॉइश्चराइजर न लगाने के नुकसान

अगर आप चेहरे पर सीरम लगा रही हैं और उसके बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तो सीरम में मौजूद जरूरी पोषक तत्व और नमी हवा में उड़ सकते हैं। इस प्रक्रिया को 'ट्रांसएपिडर्मल वाटर लॉस' कहा जाता है। ऐसे में मॉइश्चराइजर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो नमी को आपकी त्वचा के अंदर पूरी तरह सील करके रखता है।

यह भी पढ़ें- स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर तैयार करें खास मॉइस्चराइजर क्रीम, एक्सपर्ट से जानें आसान तरीका

सीरम और मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका

अगर आप चेहरे पर सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इस सही तरीके को फॉलो करें -

सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी और माइल्ड फेस वॉश की मदद से धो लें।
इसके बाद तौलिए से चेहरे को हल्के से पोंछ लें।
हल्के गीले चेहरे पर सीरम की 3 से 4 बूंदें लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं।
सीरम लगाने के बाद कम से कम 50 सेकंड तक रुकें।
सीरम को पूरी तरह सूखने न दें, हल्का गीला रहने पर ही ऊपर से मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

सही प्रोडक्ट चुनने की सलाह

बाजार में मिलने वाले किसी भी केमिकल वाले सीरम और मॉइश्चराइजर का सीधे इस्तेमाल करने के बजाय आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ले सकती हैं। वे आपकी स्किन टाइप के हिसाब से सही प्रोडक्ट्स चुनने में आपकी मदद करेंगे।

2 (11)

निष्कर्ष:

अगर आप भी महंगे सीरम खरीदकर इस्तेमाल करती हैं, लेकिन चेहरे पर कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है कि आप यह छोटी सी गलती कर रही हों। ऊपर बताई गई जानकारी के अनुसार सीरम के बाद मॉइश्चराइजर का सही तरीके से इस्तेमाल शुरू करें। यह आसान 'मॉइश्चर लॉकिंग' तकनीक आपकी स्किन केयर को और भी ज्यादा असरदार बना देगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(image credit: magnific) 

FAQ
क्या चेहरे पर सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना सचमुच जरूरी होता है या सिर्फ सीरम ही काफी है?
सीरम का काम त्वचा की गहरी परतों तक जाकर पोषण देना होता है, जबकि मॉइश्चराइजर ऊपरी सतह पर सुरक्षा परत बनाता है। इसलिए सीरम का पूरा फायदा पाने के लिए उसके ऊपर मॉइश्चराइजर लगाना बेहद जरूरी है।
अगर सीरम के बाद मॉइश्चराइजर न लगाया जाए तो त्वचा के साथ क्या होता है?
मॉइश्चराइजर के बिना सीरम में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स और पानी हवा में उड़ जाते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट होने के बजाय और ज्यादा ड्राई व खिंची-खिंची हो सकती है।
सीरम लगाने के कितनी देर बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?
उ. सीरम लगाने के तुरंत बाद लगभग 30 से 60 सेकंड तक रुकें ताकि सीरम त्वचा में अवशोषित हो जाए, फिर उसके तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।