Festival Skincare Tips: त्योहारों में घूमने के दौरान भी नहीं फीका पड़ेगा चेहरे का नूर, अपने बैग में रखें ये चीजें
-1789715781810.webp)
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं। कुछ लोग अलग-अलग फंक्शन अटेंड करने भी जाते हैं। कभी दिन में पूजा या फेस्टिवल सेलिब्रेशन के लिए निकलना होता है, तो कभी शाम और रात में दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाना होता है। इस दौरान तैयार होने के साथ-साथ फोटो खिंचवाने का भी अपना अलग मजा होता है, लेकिन कई घंटे और कुछ दिनों तक घर से बाहर रहने पर धूप, पसीना, धूल, प्रदूषण और उमस का असर त्वचा पर भी दिखने लगता है।
ऐसे में सिर्फ मेकअप और अच्छे कपड़े ही काफी नहीं होते हैं। अगर आप त्योहारों में एक जगह से दूसरी जगह घूमने वाली हैं या अलग शहर में ट्रिप का प्लान है तो आप अपने बैग में कुछ जरूरी स्किनकेयर चीजें भी रख लें। जॉय पर्सनल केयर की सीएमओ पौलोमी रॉय ने बताया है कि ये चीजें बाहर रहते हुए त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
बैग में रखें ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स
अगर आपको कई दिनों या कुछ घंटों के लिए बाहर रहना पड़ रहा है तो आप अपने बैग में ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स रख सकती हैं। ये आपकी त्वचा की फ्रेशनेस बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें हाइड्रेटेड भी रखेंगे।

Image Credit- Magnific
सनस्क्रीन
अगर आपका फेस्टिवल प्लान दिन में बाहर निकलने का है या ट्रिप का है, तो सनस्क्रीन आपके बैग में जरूर होनी चाहिए। पंडाल घूमना हो, बाहर फेस्टिव लंच करना हो या एक सेलिब्रेशन से दूसरे सेलिब्रेशन तक जाना हो या किसी दूसरे शहर की खूबसूरती निहारनी हो, इस दौरान धूप में समय तो जाता ही है। ऐसे में बैग में SPF 50 सनस्क्रीन रख सकती हैं। बाहर रहने के दौरान इसे दोबारा लगाना भी अपने फेस्टिव रूटीन का हिस्सा बनाएं। आप ऐसी सनस्क्रीन चुन सकती हैं जिसमें ये खूबियां हों-
- SPF 50
- व्हाइट कास्ट न छोड़ने वाली
- मैट फिनिश वाली
- स्किन पर ज्यादा शाइन न दिखाने वाली
इससे चेहरे पर व्हाइट लेयर नजर नहीं आएगी और आपकी स्किन को प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अगर चाहती हैं बेदाग और ग्लोइंग स्किन, तो न करें ये गलतियां
वेट वाइप्स
घूमते समय पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरा जल्दी गंदा या चिपचिपा महसूस होना तो आम बात है। ऐसे में आप अपने बैग में जेंटल वेट वाइप्स रख सकती हैं। जब जल्दी से फ्रेश होना हो और चेहरा धोने का समय या सुविधा न हो, तब इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर सेल्फी से पहले इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन को इंस्टेंट फ्रेशनेस मिल सकती है।
-1789715963297.webp)
Image Credit- Magnific
फेस वॉश
बाहर रहने के दौरान पसीने, धूल, ऑयल चेहरे पर ज्यादा जम जाते हैं। ऐसे में आप बैग में एक छोटा सा फेस वॉश भी रख सकती हैं। जब आपको मौका मिले, तो इससे चेहरा धो सकती हैं। अगर बाहर घूमने के बाद त्वचा पर टैन या डलनेस दिखने लगे, तो जरूर इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए आप कोई कॉम्पैक्ट फेस वॉश खरीद सकती हैं।
ये चीजें भी रखें साथ
अगर आप धूप में बाहर ज्यादा समय के लिए हैं, ताे ये चीजें भी अपने बैग में रख सकती हैं। जैसे-
- धूप से बचने वाला चश्मा
- पानी की बॉटल
- लिप टिंट
- छटा सा मॉइश्चराइजर
- रुमाल
- स्कार्फ
- मिस्ट स्प्रे
- ब्लोटिंग पेपर
- कॉम्पैक्ट पाउडर
यह भी पढ़ें- स्किन को कैसे दें डीप मॉइश्चर? एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स करेंगी मदद
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
- फ्लाइट या बस में स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं?
- सफर के दौरान चेहरे पर मिस्ट स्प्रे छिड़कें और लाइटवेट मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके साथ ही भरपूर पानी पीकर स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखें।
- ट्रैवल के दौरान नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने चाहिए?
- सफर में नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे स्किन पर एलर्जी, पिंपल्स या इरिटेशन हो सकती है। हमेशा अपने रेगुलर प्रोडक्ट्स ही कैरी करें।
- पसीने से खराब हुए मेकअप को बिना धोए कैसे ठीक करें?
- ब्लोटिंग पेपर से अतिरिक्त तेल-पसीना सोखें, फिर वेट वाइप्स से हल्का डैब करें और कॉम्पैक्ट पाउडर से टच-अप करके लुक फ्रेश बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।