चेहरे के ओपन पोर्स को ऐसे करें कम, 5 मिनट वाले ये नुस्खे आएंंगे काम
-1790069591549.webp)
चिपचिपी स्किन और चेहरे पर होने वाले बड़े-बड़े ओपन पोर्स न सिर्फ चेहरे की रंगत को फीका करते हैं, बल्कि पास से देखने पर यह स्किन का ग्लो भी कम कर देते हैं। इनसे राहत पाने के लिए अक्सर महिलाएं बाजार में मिलने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। अगर आप भी इन ओपन पोर्स और ऑयली स्किन की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर 5 मिनट वाले 2 खास और असरदार नुस्खे आजमा सकती हैं।
ओपन पोर्स के लिए घरेलु उपाय
अगर आप रोजाना ये 5 मिनट वाले नुस्खे आजमाती हैं, तो इससे धीरे-धीरे ओपन पोर्स की समस्या कम हो सकती है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
1. खीरे के रस वाला आइस क्यूब
ओपन पोर्स को कम करने के लिए आप खीरे के रस से बने आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस उपाय को आजमाने का तरीका बहुत आसान है -
- सबसे पहले खीरे का रस निकालकर इसे बर्फ जमाने वाली आइस ट्रे में जमने के लिए रख दें।
- जब यह रस जमकर आइस क्यूब्स के रूप में तैयार हो जाए, तो एक साफ सूती कपड़ा लें।
- कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।
- ऐसा करने से ओपन पोर्स सिकुड़ने लगते हैं और स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है।
2. एलोवेरा जेल और ग्रीन टी का होममेड टोनर
आप एक और 5 मिनट वाला नुस्खा भी आजमा सकती हैं। इसके लिए आप घर पर ही एक खास होममेड टोनर बना सकती हैं -
- टोनर बनाने के लिए सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें पकी हुई ग्रीन टी का ठंडा पानी मिक्स करें।
- दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
- अब रात को सोने से पहले इस टोनर को अपने चेहरे पर अच्छी तरह स्प्रे या अप्लाई करें।
- इसे रात भर त्वचा पर लगा रहने दें और अगली सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
इन दोनों 5 मिनट वाले उपायों के फायदे
जब भी आप आइस क्यूब का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है, जिससे मेकअप के समय किसी तरह की परेशानी नहीं होती और ओपन पोर्स भी धीरे-धीरे छोटे होने लगते हैं। एलोवेरा जेल और ग्रीन टी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, साथ ही ओपन पोर्स को कसने में बहुत मददगार साबित होते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना केमिकल के घर पर तैयार करें शुद्ध एलोवेरा जेल, स्किन करेगी ग्लो
निष्कर्ष: अगर आप भी चिपचिपी स्किन और ओपन पोर्स की वजह से परेशान हैं और कई उपाय आजमाकर थक चुकी हैं, तो अब घर पर रहकर ये 5 मिनट वाले आसान नुस्खे जरूर आजमाएं। ये दोनों उपाय आपकी स्किन को नेचुरली खूबसूरत, फ्रेश और मुलायम बनाने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit:instagram )
- क्या चेहरे के ओपन पोर्स को घर बैठे घरेलू नुस्खों से कम या टाइट किया जा सकता है?
- जी हां, हालांकि रोमछिद्रों को पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन सही घरेलू नुस्खों, एक्सफोलिएशन और कोल्ड थेरेपी से इनके साइज को तुरंत छोटा और स्मूथ दिखाया जा सकता है।
- चेहरे पर ओपन पोर्स होने की सबसे मुख्य वजह क्या होती है?
- त्वचा में अत्यधिक तेल का उत्पादन, डेड स्किन सेल्स का जमाव, धूप से होने वाला डैमेज और बढ़ती उम्र में कोलाजन की कमी पोर्स के बड़े और ढीले दिखने की मुख्य वजह होती है।
- क्या मेकअप करने से पहले 5 मिनट का कोई नुस्खा ओपन पोर्स को छुपाने में मदद कर सकता है?
- बिल्कुल, मेकअप या फेस्टिव रेडी होने से ठीक 5 मिनट पहले चेहरे पर बर्फ से सिकाई करने से पोर्स सिकुड़ जाते हैं और मेकअप बहुत ही फ्लॉलेस व लॉन्ग-लास्टिंग टिकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
