Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

कौन सा कलर करेक्टर कब इस्तेमाल करना चाहिए, जानें

कई तरह के कलर करेक्टर मार्केट में मौजूद है लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से कौन सा कलर करेक्टर बेस्ट हो सकता है।
Updated:- 2022-08-01, 12:05 IST
indian skin tone

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन बेदाग और खूबसूरत दिखाई दे। इसके लिए महिलाएं कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स खरीद लेती हैं। लेकिन वह अक्सर कलर करेक्टर को इतना महत्व नहीं देतीं। आपको बता दें कि मेकअप स्टेप्स का एक अहम हिस्सा कलर करेक्टर भी है। इसे इस्तेमाल करने की सही जानकारी न होने के कारण महिलाएं अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को कलर करेक्ट नहीं करतीं। 

कलर करेक्टर को कंसीलर और फाउंडेशन से पहले लगाया जाता है, जिसके कारण कलर करेक्टर आसानी से स्किन टोन को न्यूट्रल कर सके।

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है, क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि कब, कहां और कौन-सा कलर करेक्टर इस्तेमाल करना चाहिए।

 

पीच कलर करेक्टर

color correction

पीच कलर करेक्टर का इस्तेमाल आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स और चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को छिपाने के लिए किया जाता है। यह कलर करेक्टर लाइट स्किन टोन से लेकर मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। ज्यादातर पीच कलर करेक्टर पिगमेंटेशन को छिपाने के लिए किया जाता है।

 

ऑरेंज कलर करेक्टर

ऑरेंज कलर करेक्टर का इस्तेमाल आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स और चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को छिपाने के लिए किया जाता है। यह कलर करेक्टर टैन स्किन टोन से लेकर डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।

ध्यान रहे कि आप ऑरेंज कलर करेक्टर को बेहद कम मात्रा में इस्तेमाल करें क्योंकि अधिक मात्रा में इस प्रोडक्ट को लगाने पर आपका मेकअप खूबसूरत दिखने की जगह भद्दा दिख सकता है। साथ ही ऑरेंज कलर करेक्टर पिगमेंटेशन को छिपाने में बेहद मददगार है।

इसे भी पढ़ें - चेहरे की इन जगहों पर करें हाइलाइटर का इस्तेमाल

रेड कलर करेक्टर

color correction on indian skin

रेड कलर करेक्टर का इस्तेमाल अक्सर डीप स्किन टोन वाली महिलाएं करती हैं। यह कलर करेक्टर आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स और चेहरे के डार्क स्पॉट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

 

ग्रीन कलर करेक्टर

ग्रीन कलर करेक्टर का इस्तेमाल चेहरे पर मौजूद रेडनेस को छिपाने के लिए किया जाता है। इस कलर करेक्टर का इस्तेमाल पिंपल्स और मुंहासों जैसे दागों को छिपाने के लिए किया जाता है। ग्रीन कलर करेक्टर चेहरे की रेडनेस छिपाकर स्किन कलर को न्यूट्रल करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें - स्किन टोन के अनुसार कंसीलर की सही शेड को है चुनना तो इन टिप्स का लें सहारा

येलो कलर करेक्टर

color corrector of skin

येलो कलर करेक्टर का इस्तेमाल चेहरे को चमकदार दिखाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह कलर करेक्टर चेहरे पर मौजूद हल्के-फुल्के पिंपल्स और मुंहासों की रेडनेस को छिपाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। येलो कलर करेक्टर पर्पल अंडरटोन वालों के लिए बेस्ट होता है।

 

आप भी बिना किसी मेकअप एक्सपर्ट की मदद लिए इन्हीं में से मौजूद कलर करेक्टर का इस्तेमाल अपनी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत। । इसी तरह की और टिप्स को जाननें के लिए जुड़े रहिए हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।