सर्दियों का असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं पड़ता है। बल्कि इसका असर हमारे बालों पर भी नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर चलने वाली ठंडी हवा की वजह से बालों में रूखापन नजर आने लगता है। इसकी वजह से बालों में ड्राईनेस नजर आती है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर पर ऐसे तेल तैयार करें। जिसे लगाकर आप बालों की ग्रोथ को अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको बाजार के प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जानकारी हमारे साथ डॉक्टर स्वाति ने शेयर की। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, जो अक्सर ऐसे नुस्खे हमारे साथ शेयर करती हैं। चलिए आपको बताते है किस तरह घर पर बनाएं लौंग और करी पत्ते का तेल।
तेल बनाने के लिए सामग्री
- लौंग- 10 से 12
- करी पत्ता
- सरसों का तेल- 1/3 कटोरी
तेल बनाने का तरीका
- इस तेल को बनाने के लिए आपको एक पैन में तेल लेना है।
- इसके बाद इसमें लौंग और करी पत्ते को डालना है।
- अब इसे अच्छे से पकाना है, जबतक लौंग और करी पत्ते का सत इसमें न आए।
- फिर इसे ठंडा होने दे।
- इसके बाद इसे छलनी से छानकर इसे स्टोर करें।
- फिर इसे बालों में अप्लाई करें।
इस तरह अप्लाई करें तेल
- इस तेल को लगाने के लिए आपको सबसे पहले बालों को अच्छे से सुलझाना है।
- अब इसमें लेत को लगाकर हाथों से मसाज करनी है।
- फिर इसे 30 से 40 मिनट बालों में लगा रहने देना है।
- अब शैंपू से बालों को साफ करना है।
- इसका इस्तेमाल आप हर हफ्ते कर सकती हैं।
- इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।
तेल लगाने के फायदे
इस तेल को लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स और करी पत्ते में जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ होने लगती है। इससे डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है। करी पत्ते में एंटीफंगल गुण होते हैं, जिससे बाल घने और मजबूत होते हैं। इसलिए आप इन दोनों चीजों का तेल बनाकर लगाएं। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
एक्सपर्ट की बताई गई बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपके बाल हेल्दी भी रहेंगे। साथ ही, लंबे भी हो जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप सही तरीके से इसे लगाएं और बालों को अच्छा रखें।
इसे भी पढ़ें: DIY Hair Oil: इस 1 तेल में छिपा है बालों से जुड़ी हर समस्या का हल, एक्सपर्ट से जानें बनाने और लगाने का सही तरीका
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही, पैच टेस्ट भी करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों