Strong Long Hair: लंबे और मजबूत बालों के लिए काम आएंगे उबले हुए चावल के साथ मिलाई ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे और बढ़ेगी हेयर ग्रोथ

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल सबसे खूबसूरत, घने और लंबे नजर आए। इसके लिए आप और हम नए से नए ट्रीटमेंट की मदद लेते हैं। वहीं ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि ये सभी ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स बालों के लिए फायदेमंद साबित हों।
बालों को पोषण देने के लिए उबले हुए चावल बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं लम्बे और घने बालों के लिए चावल के साथ कई चीजों को मिलाया जा सकता है। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में-
लंबे बालों के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

- मेथी दाना
- उबले चावल (1 कटोरी)
- चुकंदर का रस
- ताजा एलोवेरा जेल (1 बड़ा कटोरा)
हेयर पैक को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?
- बालों की ग्रोथ करने में मदद करता है।
- हेयर फॉल रोकने में मदद करता है
- बालों को शाइनी और मजबूती देने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: बालों से जुड़ी हर समस्या का हल है आंवला, ऐसे करें डाइट में शामिल
लंबे बालों के लिए क्या करें?

- एक रात पहले थोड़े से मेथी दाना को भिगो दें।
- भीगे हुए मेथी के बीज और उबले हुए चावल को मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें।
- मेथी का भिगोया हुआ पानी इस्तेमाल करें।
- चुकंदर का रस और एलोवेरा जेल मिलाएं।
- इन सभी चीजों को एक साथ बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मेहंदी हेयर मास्क की तरह लगाएं।
- लगभग 1 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद आप बालों को साफ पानी की मदद से धो लें और सही तरह से कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से बालों की लेंथ बढ़ने लगेगी और जड़ों से मजबूती मिलेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।