Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

बालों की अच्‍छी ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं 'Chia Seed Hair Gel'

अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों की ग्रोथ अच्‍छी हो जाए तो घर पर ही आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर चिया सीड्स जैल बनाएं और इसका बालों पर इस्‍तेमाल करें। 
Updated:- 2021-04-28, 15:57 IST
chia seeds gel using tips

लंबे, घने, काले बाल पाने का सपना तो हर महिला देखती है, मगर व्‍यस्‍त जीवनशैली के कारण न तो वह अपने बालों की उचित देखभाल कर पाती हैं और न ही बालों तक उचित पोषक तत्‍व पहुंचा पाती हैं। ऐसे में लंबे बाल पाने का सपना अधूरा तो रह ही जाता है, साथ ही बालों को अन्‍य समस्‍याओं से भी जूझना पड़ता है।

अगर आप भी बालों के झड़ने, पतले होने या फिर उनकी ग्रोथ न होने की समस्‍या से जूझ रही हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे केवल चिया सीड्स से बने जैल का इस्‍तेमाल कर आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले यह जानने की जरूरत है कि चिया सीड्स बालों के लिए किस तरह से फायदेमंद है और साथ ही चिया सीड्स का जैल घर पर कैसे बनाया जा सकता है।

चिया सीड्स में मौजूद पौष्टिक तत्व-

  1. पानी- 5.8 ग्राम
  2. प्रोटीन-16.54 ग्राम
  3. मैग्नीशियम- 335 मिलीग्राम
  4. जिंक- 4.58 मिलीग्राम
  5. विटामिन-सी- 1.6 मिलीग्राम
  6. विटामिन-ई- 0.5 मिलीग्राम
  7. विटामिन-ए- 54
  8. फास्फोरस-860 मिलीग्राम
  9. कॉपर- 0.924 मिलीग्राम
  10. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स- 23.665 ग्राम

इसे जरूर पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं 'खीरे का जैल', जानें फायदे


how to make chia seeds gel

कैसे बनाएं चिया सीड्स का जैल-

सामग्री

  • 2 बड़े चम्‍मच चिया सीड्स(चिया सीड्स के फायदे)
  • 250 मिलीग्राम पानी
  • 2 बड़े चम्‍मच एलोवेरा जैल
  • 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल

विधि

  • सबसे पहले रात में सोने से पहले पानी में चिया सीड्स को भिगो कर रख दें।
  • अब सुबह उठने के बाद आप पाएंगी की चिया सीड्स पानी में फूल कर जैल बन चुकी हैं।
  • इसके बाद आपको इस जैल में एलोवेरा जैल और विटामिन-ई का कैप्‍सूल मिक्‍स करना होगा।
  • अब आपका चिया सीड्स जैल तैयार है। इसे एक एयर टाइट डिब्‍बी में स्‍टोर करके रख लें।

इसे जरूर पढ़ें: Summer Skin Care: त्‍वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए घर पर बनाएं 'Watermelon Gel '

chia seeds gel benefits for hair

चिया सीड्स जैल के बालों के लिए फायदे-

  1. चिया सीड्स में फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। इसे बालों में लगाने से हेयर ग्रोथ (हेयर ग्रोथ मिसटेक्स )अच्‍छी होती है।
  2. l-lysine एक तरह का प्रोटीन है, जिसे बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्‍छा माना गया है। चिया सीड्स में यह पाया जाता है।
  3. चिया सीड्स में 9 तरह के एसेंशियल अमीनो एसिड्स होते हैं, यह बालों को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाते हैं।
  4. चिया सीड्स में जिंक और कॉपर भी पाया जाता है, यह बालों के पतलेपन को खत्‍म करता है और बालों में वॉल्‍यूम लाता है।
  5. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो बालों के झड़ने की समस्‍या को कम करते हैं।
  6. चिया सीड्स जैल बालों में लगाने से वह हाइड्रेटेड रहते हैं और ड्राई नहीं होते हैं।

chia seeds gel uses

चिया सीड्स जैल किस तरह के बालों में लगाएं-

चिया सीड्स जैल हर तरह के बालों में लगाया जा सकता है। मगर यह कर्ली बालों के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है क्‍योंकि इस तरह के बालों की ग्रोथ ज्‍यादा नहीं होती है। मगर आप यदि रोज चिया सीड्स जैल का इस्‍तेमाल करेंगी तो आपके कर्ली बालों की अच्‍छी ग्रोथ होगी।

चिया सीड्स जैल बालों में लगाने का सही समय-

चिया सीड्स जैल को वैसे तो आप किसी भी समय लगा सकती हैं, मगर इसे लगाने का बेस्‍ट टाइम रात में होता है। आप इसे बालों में अच्‍छे से मसाज करके लगा लें और सो जाएं। सुबह उठ कर आप बालों को वॉश कर सकती हैं। इसके लिए आप कोई भी माइल्‍ड शैम्‍पू का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

चिया सीड्स जैल को कैसे करें स्‍टोर-

इससे तैयार जैल को फ्रिज में रख कर दो हफ्ते तक यूज किया जा सकता है। इसके लिए आपको इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखना चाहिए। आप प्‍लास्टिक जिप बैग की हवा निकाल कर भी इस जैल को फ्रीजर में स्‍टोर करके एक साल तक रख सकती हैं।

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।