इस तरीके से घर पर बनाएं कपूर का तेल, डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

कपूर को बेहद शुभ माना जाता है। घरों में पूजा संबंधी कार्यों में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कपूर के जलने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा कपूर आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कपूर में ऐसी चीजें होती हैं, जो आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती हैं। कपूर से ड्राई स्कैल्प, डैंड्रफ और सफेद बाल ही समस्या से छुटकारा मिलता है।
कोरोना संक्रमण की वजह से हम सभी घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से बालों की समस्याओं को दूर करें। कपूर का तेल आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसको लगाने से आपके बालों की कई समस्या दूर हो सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कपूर का तेल कैसे बनाया जाता है और इसके इस्तेमाल से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
कपूर का तेल बनाने का तरीका
कपूर के टुकड़े- 2
नारियल का तेल- आधा कप
सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें।
इसके बाद नारियल के तेल में कपूर डालें और घुलने दें।
फिर तेल को ठंडा होने दें। अब कपूर का तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें:एक्ने को दूर करता है गुलाब जल, बस जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका
बालों की शाइन और सॉफ्टनेस के लिए
प्रदूषण की वजह से बालों की शाइन और सॉफ्टनेस धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में आप कपूर का तेल इस्तेमाल करें। बालों में कपूर का तेल लगाने से बालों की शाइन और सॉफ्टनेस बनी रहेगी।
डैंड्रफ से छुटकारा
अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो कपूर के तेल को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। इससे आपके बालों में जमा डैंड्रफ पूरी तरह से निकल जाएगा। कपूर के तेल को नींबू के रस में मिलाकर बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैंपू से बाल धो लें।
इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए वरदान समान है सनफ्लावर ऑयल, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
जुओं से छुटकारा
बालों में जुओं का होना आम बात है। खासतौर से लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए जुओं से मुक्ति पाना मुश्किल होता है। अगर आप भी जुओं से परेशान हैं तो बाल धोने से पहले कपूर का तेल लगाएं। इससे आपको जुओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कपूर का तेल लगाने से स्कैल्प भी साफ रहता है।
सफेद बाल होने पर लगाएं कपूर का तेल
अगर समय से पहले ही आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो कपूर का तेल आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। कपूर का तेल बालों का काला रखने में मददगार है।
हेयर फॉल से छुटकारा
यदि आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो कपूर के तेल से बालों में मालिश करने से आपको हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik, cdn.shopify.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।