herzindagi
bubble face mask for dark spot

डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए‘बबल फेस मास्‍क’का करें  इस्तेमाल   

अगर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्‍लो चाहती हैं, तो आपको बबल फेस मास्‍क का प्रयोग करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-19, 18:57 IST

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हर महिला की यह चाहत होती है कि उसके चेहरे में कोई भी दाग-धब्बा न हो। जिसके लिए वह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से लेकर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स तक तक का इस्तेमाल करती हैं।

इन्हीं स्किन केयर प्रोडक्ट्स में से एक बबल फेस मास्‍क होता है। यह बाकी सारे फेस मास्‍क से काफी अलग होता है, क्यों इसे चेहरे पर लगाने के बाद फेस पर बबल बनते हैं। इस फेस मास्‍क की मदद से आप डार्क स्पॉट्स को आसानी से कम कर सकती हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इसे लगाना पसंद करती हैं।

कैसे बनाएं बबल फेस मास्‍क

face mask

सामग्री

baking soda

  • 2 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1/2 चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 चम्मच ग्लिसरीन

बनाने का तरीका

इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सारी सामग्री को मिला लें।

इसे भी पढ़ें-स्किन केयर करने के लिए घर पर ही बनाएं ये हर्बल फेस मास्क

लगाने का तरीका

  • मिलाने के बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें।
  • अब बबल या फॉम बनने का इंतजार करें।
  • जब ये सूख जाए तब इसे धीरे-धीरे हटाएं।
  • फिर इसके बाद चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर क्रीम अप्लाई करें।
  • आप इस मास्क को हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग कर सकती हैं।

बबल मास्क क्या करते हैं?

glowing face from face mask

बाजार में आपको बबल मास्‍क क्रीम, क्ले और शीट मास्क के वैरायटी में मिल जाएगें। बबल मास्क आपकी स्किन में क्लींजिंग मास्क की तरह काम करते हैं, जो चेहरे में लगाने के बाद फोम या फिर बुलबुले बनाता है। यह बॉडी के डेड सेल्स को कम करता है, इसके साथ ओपन पोर्स को भी साफ करने में मददगार होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ये सीबम को निकालकर चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। इसके साथ ही यह मुंहासे, ब्लैकहेड्स को भी कम करने में सहायता करता है। यह मास्क आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें-चाहती हैं ग्लोइंग स्किन पाना तो घर पर बनाएं ये फ्रूट मास्क

क्या है बबल मास्क ?

acne ke liye face mask

यह एक क्लींजिंग शीट मास्क है। जो ऑक्सीजनेशन प्रोसेस के साथ फोम या बुलबुल बनाते है। ये बुलबुल मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोक कर स्किन की लास्ट लेयर तक साफ करता है। बबल मास्क की खासियत यह होती है कि यह आपकी स्किन की गहराई तक जाकर उसे सही तरह से क्लीन करते हैं। जिसकी वजह से यह चेहरे पर मौजूद धूल, जमी हुई मैल, गंदगी और मेकअप आदि को हटा देते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।