Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

चाहती हैं ग्लोइंग स्किन पाना तो घर पर बनाएं ये फ्रूट मास्क 

अगर आप ग्लोइंग फेस चाहती हैं तो इसके लिए केवल फल न खाएं, बल्कि आप अलग-अलग फ्रूट्स से मास्क भी बना सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-22, 17:29 IST
fruit mask for face

फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। उसी तरह इनका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि फ्रूट्स में आवश्यक विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। आपने फ्रूट मास्क के बारे में जरूर सुना होगा? लेकिन बाजार में यह काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप घर पर ही यह मास्क बना सकती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए फ्रूट मास्क एक अच्छा विकल्प है।

पपीता से बनाएं मास्क

papaya fruit mask

पपीता में विटामिन ए पाया जाता है, जिसमें एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं। जिससे आपकी डेड स्किन हट जाती है। साथ ही चेहरे पर निखार आता है। इसलिए आप इससे फ्रूट मास्क बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • पपीता के दो टुकड़े
  • 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • फ्रूट मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पपीता के छिलके निकाल लें। फिर इसे मिक्सी में पीस लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद डालें।
  • लीजिए तैयार है आपका फ्रूट मास्क।

लगाने का तरीका

  • अब इस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
  • लगभग 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • अब अपने चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें।
  • फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

बनाना फेस मास्क

banana face pack

केले में विटामिन बी 6, विटामिन सी, सिलिका, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले को चेहरे पर लगाने से न केवल ग्लो आता है, बल्कि हाइपरपिग्मेंटेशन भी कम होती है। इसलिए आप इसकी मदद से फेस मास्क बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • ½ केला
  • ½ छोटा चम्मच शहद
  • 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले केले को मैश कर लें।
  • अब इसमें ½ छोटा चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका बनाना फेस मास्क।

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को अपने त्वचा पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • फिर अपना चेहरा धो लें।
  • इस मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं।

नोट: जिन लोगों की स्किन ड्राई या सेंसेटिव है, उन्हें नींबू का उपयोग नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्‍क

कीवी और एवोकाडो से बनाएं मास्क

kiwi fruit pack

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। वहीं कीवी भी त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। इसलिए इन दोनों फ्रूट्स कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 एवोकैडो
  • 1 कीवी
  • 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कीवी और एवोकाडो को छील लें।
  • फिर दोनों को मैश कर लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें शहद डालकर अच्छे से मिला लें।
  • लीजिए तैयार है आपका फ्रूट मास्क।

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
  • करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें।
  • चेहरे पर मॉइश्चचराइजर लगाना न भूलें।
  • इस फेस मास्क को लगाकर आप पाएंगी कि आपकी त्वचा ग्लोइंग हो गई है।

इसे भी पढ़ें:सर्दियों की रूखी त्वचा के लिए मीरा कपूर का ये फेस मास्क अपनाएं

ऑरेंज पील मास्क

orange peel maskग्लोइंग स्किन के लिए आपको संतरे के छिलके का उपयोग करना चाहिए। इसकी मदद से आप फ्रूट मास्क बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 3 संतरे
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले संतरे का छिलका उतार लें।
  • अब छिलकों को छोटे टुकड़ो में तोड़कर अच्छे से धोना सुनिश्चित करें।
  • इन छिलकों को धूप में कम से कम 2 दिन तक रखें।
  • छिलके सूखने के बाद इनको पीसकर बारीक पाउडर बना लें। (रास्पबेरी फेस मास्क)
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच दही और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका ऑरेंज पील मास्क।

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दे।
  • फिर अपना चेहरा साफ करके धो लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।