शादी किसी भी महिला के सबसे खुशनुमा अहसास होता है। नई दुल्हन के गेटअप में सबसे खूबसूरत नजर आने के लिए महिलाएं महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। डिजाइनर लहंगे, मेकअप, एक्सेसरीज हर चीज पर दुल्हन पूरा ध्यान देती है। इस बात की भी पूरी कोशिश की जाती है कि स्माइल करते हुए चेहरा परफेक्ट नजर आए, लेकिन कई बार महिलाएं दांतों की शेप खराब होने की वजह से कॉन्शस फील करती हैं और इसकी वजह से खुलकर हंसने में भी झिझकती हैं। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और दांतों की बनावट को लेकर आप कॉन्शस हैं तो आप वक्त रहते है इन्विसिबल यानी पारदर्शी ब्रेसेस के जरिए अपने दातों को बेहतर शेप दे सकती हैं और बेहतरीन स्माइल पा सकती हैं। इस बारे में हमने बात की ओडीएस के फाउंडर स्वप्निल गुप्ता और उन्होंने हमें कुछ अहम जानकारियां दीं।
नई दुल्हन के लुक में परफेक्ट स्माइल के लिए डेंटल एक्सपर्ट्स की मदद से दांतों को शेप देने का काम कराया जा सकता है। इसकी शुरुआत 9-10 साल से भी की जा सकती है। यह ट्रीटमेंट दुल्हन की जरूरत के आधार पर किया जाता है और इसमें यह भी देखा जाता है कि मुंह में कितने दांत हैं और मसूड़ों की स्थिति कैसी है।
अगर महिलाएं चाहें तो दांतों की शेप बेहतर बनाने के लिए ODS के इनविजिबल ब्रेसेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये ब्रेसेस आसानी से हटाकर रखे जा सकते हैं। इसीलिए इसे हटाकर मुंह की सफाई आसानी से की जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: नींबू नमक या पानी में ऐसा क्या मिलाकर लगाएं जो दांतों का पीलापन दूर हो जाए
स्वप्निल गुप्ता बताते हैं,
प्रोसीजर की शुरुआत करने से पहले दांतों की थ्रीडी स्कैनिंग की जाती है। इस दौरान दातों का नाप लिया जाता है ताकि एलाइनर्स पूरी तरह से दांतों पर फिट हो जाएं। अगर थ्री डी स्कैनिंग से परेशानी होती है तो हम फिजिकली दांतों का इंप्रेशन ले लेती हैं। दांतों के लिए एलाइनर्स तैयार करने में 4 दिन से लेकर एक हफ्ते तक का समय लगता है। इसमें पहली सिटिंग में 20-25 मिनट का समय लगता है। इसके बाद अगले प्रोसीजर में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
यह विडियो भी देखें
कई बार महिलाएं आखिरी क्षणों में दांतों की शेप ठीक कराने के लिए हड़बड़ी में प्रोसीजर कराती हैं, जिसकी वजह से उनके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर अच्छी स्माइल के लिए खूबसूरत दांत चाहती हैं तो इसके लिए पहले से ही तैयारी करना अच्छा रहता है।
इससे डेंटल प्रोसीजर में ज्यादा मुश्किल नहीं आती और महिलाओं को किसी तरह का पैनिक भी नहीं होता। आमतौर पर दांतों के प्रोसीजर में 2-3 महीने का वक्त लगता है। इसमें 40,000-50,000 से शुरुआत होती है और दांतों की स्थिति के हिसाब से इसमें साल-दो साल भी लग सकते हैं और इसका ट्रीटमेंट 1.5 लाख तक भी पहुंच सकता है।
दांतों की अच्छी शेप से स्माइल अच्छी होने के साथ डेंटल हाईजीन मेंटेन करना भी आसान हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दांतों की शेप सही होने पर उनके बीच की क्लीनिंग बेहतर तरीके से हो पाती है और इससे दांतों में पीलापन, मसूड़ों में सड़न, कैविटी जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं और दांत चमकते हुए नजर आते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।