ब्रा की स्ट्रैप से पड़ गए हैं कंधे पर निशान तो बड़े काम आएंगी ये टिप्‍स

ब्रा स्ट्रैप के कारण निशान पड़ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-06, 16:02 IST
how to get rid of bra strap marks naturally

अक्सर ब्रा के कारण कंधों पर निशान पड़ जाते हैं। यह बेहद ही आम समस्या है। इसके कारण महिलाएं अपनी ऑफ शोल्डर ड्रेसेस या आउटफिट नहीं पहन पाती हैं। हालांकि, इसके निशान से छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को कम कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे हटाएं स्ट्रैप के निशान।

बादाम से बनाएं पैक

almond pack for bra strap marksबेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह किसी भी तरह के निशान को हल्का करता है। इससे त्वचा की रंगत भी निखरती है। वहीं बादाम के इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या भी कम होती है।

आवश्यक सामग्री

  • 10 बादाम
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा दूध

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मिक्सी में बादाम को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • फिर इसे एक बाउल मे डाल दें।
  • अब इसमें ऊपर से 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा दूध मिलाएं।
  • अब इसे मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका बादाम का पैक।

लगाने का तरीका

  • इसे ब्रा स्ट्रैप के निशान वाली जगह पर लगाएं।
  • फिर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
  • इस पैक का उपयोग हफ्ते में कम से कम 2-3 बार जरूर करें।

शहद से मिलेगा फायदा

how to use honey for removing bra strap marksनींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। वहीं शहद टैनिंग को कम करता है और त्वचा को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। इसलिए ब्रा स्ट्रैप के निशान को हटाने के लिए इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच शहद
  • आधा नींबू का रस

बनाने का तरीका

  • एक छोटी से कटोरी में 2 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस डालें।
  • अब इसे मिक्स कर लें।
  • लीजिए बन गया आपका होममेड पैक।

लगाने का तरीका

  • जहां ब्रा के निशान हैं, उस जगह पर इस पेस्ट को लगाएं।
  • आप चाहें तो इसे पूरे कंधे पर भी लगा सकती हैं।
  • इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें।
  • फिर पानी से इसे धों लें और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। (घर पर बनाएं मॉश्चराइजर)
  • इसके इस्तेमाल से फर्क आपको साफ नजर आएगा।

एक्सफोलिएट करें

coffee scrub for bra strap marks remove

ब्रा के निशान हटाने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी है। इससे डेड स्किन रिमूव होती है। आप इसके लिए कॉफी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉफी स्क्रब बनाएं। यह स्क्रब लगाने से त्वचा पर मौजूद निशान हल्के हो जाएंगे।

आवश्यक सामग्री

  • 1/2 कप ताजी पिसी हुई कॉफी
  • 1/2 कप ब्राउन शुगर
  • 1/2 कप ब्राउन शुगर
  • 1/2 कप नारियल का तेल
  • 1 चम्मच वेनीला एक्सट्रैक्ट

बनाने का तरीका

  • किसी भी छोटे से बाउल में 1/2 कप ताजी पिसी हुई कॉफी, 1/2 कप ब्राउन शुगर और 1/2 कप ब्राउन शुगर और 1/2 कप नारियल का तेल डालें।
  • सभी चीजों को मिला लें। फिर इसमें 1 चम्मच वेनीला एक्सट्रैक्ट डालें। (त्वचा को कैसे करेंएक्सफोलिएट)
  • लीजिए बन गया आपका कॉफी स्क्रब।

लगाने का तरीका

  • कॉफी स्क्रब को निशान वाली जगह पर लगा लें।
  • फिर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • थोड़ी देर तक इसे लगा रहने दें।
  • त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP