फाउंडेशन और कंसीलर लगाते समय आप भी करती हैं ये गलतियां? एक्सपर्ट से जानें अप्लाई का सही तरीका

यदि आपको भी फाउंडेशन और कंसीलर को लगाने का सही तरीका नहीं पता है तो आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप परफेक्ट फाउंडेशन और कंसीलर अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।
flawless makeup look

किसी भी मौके पर महिलाएं मेकअप जरूर करती हैं। मेकअप करने के बाद ही उनका लुक निखर कर आता है। आजकल तो शादी से लेकर हर छोटे-बड़े फंक्शन पर मेकअप किया जाता है। ऐसे में आज हर महिला को मेकअप करना आ गया है। इसके अलावा मेकअप एक महिला का शौक भी होता है। जिसको वो करते-करते सीख भी जाती है। यह एक ऐसी कला है जिसको आप यदि लंबे समय तक करते रहते हैं तो यह आपको परफेक्ट बना देता है, लेकिन मेकअप में बहुत सी चीजें होती हैं। जिनको करने के लिए हमें थोड़ी टेक्निक पता होनी चाहिए तभी हम उनको परफेक्ट तरीके से अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। उनमें से एक एक चीज है फाउंडेशन और कंसीलर लगाना।

अक्सर महिलाएं मेकअप के दौरान इन दोनों चीजों को ठीक तरीके से नहीं लगा पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट छाया आनंद के बताए कुछ ट्रिक्स शेयर करने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप भी सही ढंग से फाउंडेशन और कंसीलर को लगाकर अपना मेकअप अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इन तरीकों को फॉलो करके आपका फेस अनइवन, पैची और ज्यादा अजीब नहीं लगेगा। बल्कि इससे आपका मेकअप एकदम फ्लॉलेस नजर आएगा। आइए फिर देख लेते हैं फाउंडेशन और कंसीलर को लगाने का सही तरीका।

फाउंडेशन अप्लाई करने का तरीका

  • सबसे पहले आपको फाउंडेशन को किसी पेलेट या फिर हाथ पर लेना है।
  • कभी भी आपको इसे डायरेक्ट मेकअप ब्रश पर नहीं लेना है।
  • अब इसको अच्छी तरह फैला लेना है।
  • इसके बाद आपको ब्रश लेना है और उसकी मदद से आपको अपने फेस पर अप्लाई करना होगा।

flawless makeup tips

  • अब आपको पूरे फेस पर फाउंडेशन को डैबिंग मोशन में लगाते हुए पूरा फेस कवर करना है।
  • इससे हमारा फेस कम हैवी लगेगा और फाउंडेशन भी कम यूज होगा।
  • ऐसा करने से हमारे फेस को एक नेचुरल लुक मिलेगा।
  • आखिर में आपको फाउंडेशन सेट हो जाने के बाद पाउडर से फेस को सेट कर लेना है।

कंसीलर अप्लाई करने का तरीका

  • अंडर आई में कंसीलर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको दो डॉट करने हैं।
  • यह दो डॉट आपको एक इनर कॉर्नर और दूसरा अंडर कॉर्नर में रखना है।
  • ध्यान रहे आपको ज्यादा मात्रा में कंसीलर नहीं लगाना है। अक्सर लोग यही गलती करते हैं।

concealer application

  • फिर आपको पहले इनर कॉर्नर के डॉट को ब्लेंड करके सेट करना होता है।
  • उसके बाद आपको आउटर कॉर्नर वाले डॉट को ब्लेंड करना होता है।
  • अब दोनों के बीच वाली एरिया से अच्छी तरह मिक्स करके ब्लेंड करना है।
  • इससे आपका कंसीलर अच्छी तरह अंडर आई के नीचे लग जाएगा।

अगली बार आप जब भी मेकअप करते हुए फाउंडेशन और कंसीलर को अप्लाई करें तो ऊपर बताए गए एक्सपर्ट के इन तरीकों को जरूर फॉलो करें। ऐसा करने से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/chaaya anand/you tube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP