अंडर आई कंसीलर को क्रीजिंग से बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

अंडर आई एरिया पर अगर आप कंसीलर लगाते हैं और उस पर हमेशा क्रीजलाइन आती हैं तो ऐसे में उसे क्रीजलेस बनाने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकती हैं।

how can you prevent the concealer from creasing under eye area in hindi

मेकअप को एक परफेक्ट लुक देने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है कंसीलर। यह आपके फेस पर मौजूद ब्लेमिशेस और डार्क सर्कल्स को हाइड करने में मदद करता है। साथ ही साथ, आपके मेकअप में एक चमक भी लाता है। लेकिन कंसीलर लगाते समय उसे सही ढंग से लगाना बेहद आवश्यक होता है। अक्सर यह देखने में आता है कि जब अंडर आई एरिया पर कंसीलर लगाया जाता है तो इससे वहां पर एक क्रीज बन जाती है, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।

अंडर आई एरिया पर कंसीलर लगाते समय उसे क्रीजलेस बनाना इतना भी मुकिश्ल नहीं है। बस जरूरी है कि आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अवश्य अपनाएं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें अपनाकर आप अंडर आई एरिया पर कंसीलर लगाते समय उसे एक फिनिश लुक दे सकती हैं-

कम लगाएं प्रोडक्ट

how can you prevent concealer from creasing under eye area

अमूमन कंसीलर के कारण अंडर आई एरिया पर क्रीज लाइन तभी नजर आती है, जब आप बहुत अधिक मात्रा में प्रोडक्ट अप्लाई करती हैं। हमें लगता है कि इससे एक फिनिश लुक आएगा, जबकि वास्तव में इसके कारण अंडर आई एरिया की स्किन के अंदर यह प्रोडक्ट समा जाता है और ऐसे में क्रीज लाइन अलग से नजर आती है। एक्सपर्ट रिया के अनुसार अंडर आई में कंसीलर हमेशा डैब करते हुए ब्लेंड करना चाहिए और हमेशा कंसीलर को मिमिमन ही अप्लाई करना चाहिए।

लगाएं सही तरह से

आप कंसीलर को अपने अंडर आई एरिया पर किस तरह अप्लाई कर रही हैं, इसका एक बहुत बड़ा प्रभाव होता है। (अंडर आई मेकअप को क्रीजलेस बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स)कोशिश करें कि आप हमेशा थोड़ा कम प्रोडक्ट ही लें और इसे डैब-डैब करते हुए अप्लाई करें। अक्सर हम सभी कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए नोज एरिया से कानों की तरफ जाते हैं, जबकि अगर आप इसे क्रीजलेस बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कानों से नोज एरिया की तरफ ब्लेंड करना चाहिए। इससे आपको एक परफेक्ट क्रीजलेस फिनिश लुक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग

पाउडर से बचें

how to prevent concealer from creasing under eye area  expert

अक्सर अंडर आई एरिया मेकअप को सेट करने के लिए हम पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पाउडर वास्तव में आपकी स्किन की ड्राईनेस को बढ़ाता है। ऐसे में जब आप पाउडर को स्किन पर लगाते हैं तो इससे क्रीजलाइन आसानी से विजिबल होती हैं। हालांकि, ऐसा कंसीलर नहीं, बल्कि अतिरिक्त पाउडर के कारण होता है। इसलिए, अगर संभव हो तो अंडर आई मेकअप करते हुए आप पाउडर का इस्तेमाल करने से बचें। इससे आपकी स्किन पर रूखापन नहीं आएगा और मेकअप आपको एक स्मूथ लुक देगा।

इसे भी पढ़ें : मस्कारा लगाते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो आई मेकअप दिखेगा परफेक्ट

जरूरत होने पर ही लगाएं कलर करेक्टर

मेकअप कलर करेक्टर आपकी स्किन टोन को एक परफेक्ट टच देता है। लेकिन हर बार इसका इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता है। हर किसी की स्किन व स्किन टोन अलग होती है। इसलिए, अगर जरूरत हो तभी आपको अंडर आई एरिया पर कलर करेक्टर लगाना चाहिए। (मस्कारा से जुड़े हैक्स)अगर आप अंडर आई एरिया पर डिफरेंट मेकअप प्रोडक्ट की लेयर बनाते जाते हैं तो इससे मेकअप पर क्रीज नजर आती है। इसलिए, आप अनावश्यक रूप से मेकअप प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहिए।

तो अब आप भी अंडर आई एरिया पर कंसीलर लगाते समय इन टिप्स को अपनाएं और उसे बेहद आसानी से क्रीजलेस बनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP