मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए आजकल लड़कियां वीडियो देखकर अपने मेकअप लुक को अलग-अलग तरीके से क्रिएट करती हैं। ऐसे में आप लिपस्टिक के वही एक ही तरह के शेड्स को अपने लिप्स पर अप्लाई करती हैं। इससे लुक पहले जैसा ही नजर आता है। लेकिन इस बार आप अपनी स्किन टोन का ध्यान रखकर अपने लिप्स के लिए शेड्स को ट्राई करें। आर्टिकल में बताते हैं डस्की स्किन टोन पर किस तरह की लिपस्टिक अच्छी लगेगी।
डस्की स्किन टोन के लिए लिपस्टिक शेड्स
डस्की स्किन टोन वाली महिलाओं पर कई तरह के लिपस्टिक शेड्स अच्छे लगते हैं, जो उनके कॉम्प्लेक्शन को और भी निखारते हैं। ऐसे में आप अगर सही शेड्स को अप्लाई करती हैं, तो इससे मेकअप लुक अच्छा लगता है। यहां कुछ ऐसे शेड्स के बारे में हम बताएंगे, जो डस्की स्किन टोन पर अच्छी लगेगी।
डस्की स्किन टोन के लिए रुबी रेड लिपस्टिक
आप अपने लिप्स पर रुबी रेड लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक लगाने के बाद आपके मेकअप लुक काफी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इसे किसी भी पार्टी या फंक्शन में इसे अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक आपको मैट या ग्लॉसी में ले सकती हैं। इससे आपका पूरा मेकअप लुक अच्छा लगेगा।
डस्की स्किन टोन के लिए न्यूड शेड्स लिपस्टिक
डस्की स्किन के लिए आप न्यूड शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्के गुलाबी या बेज कलर को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक वॉर्म अंडरटोन्स पर काफी अच्छी लगती है। इसे लगाने के बाद लुक काफी क्लासी और एलीगेंट लगता है, बहुत ज्याद लाइट या एशी न्यूड शेड्स वाली लिपस्टिक को अपने लिप्स पर अप्लाई न करें।
इसे भी पढ़ें: मीडियम फेयर स्किन के लिए परफेक्ट हैं ये लिपस्टिक शेड्स, जानिए
डस्की स्किन टोन के लिए ब्राउन कलर लिपस्टिक
आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से ब्राउन कलर लिपस्टिक को लगा सकती हैं। इसमें आप लाइट ब्राउन या डार्क दोनों तरह के शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, इसमें आप मैट शेड को ट्राई करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। आप इस तरह की लिपस्टिक आप पार्टी मेकअप के लिए भी अप्लाई कर सकती हैं।
डस्की स्किन टोन पर इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर अप्लाई करें। इस तरह के लिपस्टिक शेड्स लगने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपका लुक अच्छा नजर आएगा। इस तरह के लिपस्टिक को लगाने के बाद ही आपका मेकअप लुक अच्छा नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Best Lipstick Shades: हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों